रेवांचल टाइम्स विकास खण्ड मेंहदवानी अंतर्गत अधिकतर पंचायतों में सचिव, सरपंच एवं रोजगार सहायक भृष्टाचारों में लिप्त हैं कुछ भृष्टाचार करवाने में लिप्त हैं इसी तरह ग्राम सारसडोली में रोजगार सहायक गया प्रसाद धुर्वे एवं रोजगार सहायक दीपक साहू द्वारा शासन की योजनाओं का शासन के विरुद्ध फर्जी जाब कार्ड बनाकर लड़कों को लाभ दिलवाकर शासन के लाखों रुपयों का जमकर सरेआम भृष्टाचार करवाने का मामला सामने आया है यह जानकारी तब लगी जब सूचना अधिकार के तहत पंचायत से जानकारी ली गई सन् 2011में प्रहलाद बल्द भोला साहू का जाब कार्ड नंबर 740A एवं संतोष बल्द मिट्ठू साहू का जाब कार्ड नंबर 741A है ये दोनों लड़कों का जाब कार्ड रोजगार सहायक दीपक साहू द्वारा बनाया गया था 2011 में दीपक साहू रोजगार सहायक था जबकी दोनों लड़कों की शादी नहीं हुई थी वर्तमान में रोजगार सहायक गया प्रसाद धुर्वे ने छोटु बल्द भोला साहू का जाब कार्ड नंबर 662B बनाया है।छोटु साहू का अभी शादी भी नहीं हुआ है वह अपने मां-बाप के साथ रहता है जो कि मस्टर रोलों में तीनों लड़कों का नाम देकर लड़कों से बिना काम करवाए, फर्जी हाजिरी भरवाकर इनके खातों में पैसा डलवाकर शासन के पैसों को अनाधिकृत रूप से हडपवानें का कार्य रोजगार सहायकों द्वारा करवाया गया है जानकारी के लिए मस्टर रोल संख्या 4636,909,8647 इन तीनों लड़कों का जाब कार्ड किस नियम कानून के तहत बनाया गया था शासन के नियम कानून में था कि बगैर शादी शुदा लड़कों के नाम से जाब कार्ड बने, तो गांव में ऐसे पचासों लड़के थे परंतु उन लड़कों का जाब कार्ड क्यों नहीं बनाया गया था इन लड़कों के खातों में अब तक लाखों रुपए फर्जी जमा हो गए जो शासन विरुद्ध हुआ हैं यह सिलसिला 2011 से लगातार जारी है। ऐसी स्थिति में ग्राम वासियों ने फर्जी जाब कार्ड बनवाने वाले एवं बनाने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करवाने हेतु मांग की है
रेवांचल टाइम्स से शिवरतन कछवाहा की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment