BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
किसानों का सर्वदलीय मोर्चा का अनिश्चित कालीन धरना शुरू - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, December 12, 2020

किसानों का सर्वदलीय मोर्चा का अनिश्चित कालीन धरना शुरू



रेवांचल टाइम्स - किसानों को मक्का के दाम को लेकर किसानों का अनिश्चित कालीन धरना 14 दिसम्बर दिन सोमवार से स्थानीय सिवनी अम्बेडकर प्रतिमा के सामने तिकोना पार्क में शुरू हो रहा है जहां जिले का किसान अपनी उपज मक्का के दाम 1850/-  प्रति कुण्टल की माँग को लेकर निरंतर 11 बजे से 5 बजे तक धरना स्थल में बैठेंगे।

उक्त आंदोलन दलगत राजनीतिक से बाहर निकलकर सभी दल के किसान हितैषी नेता व किसान मजदूर हर वर्ग के लोग भाग लेंगे ।

 दिल्ली में चल रहे किसानों के राष्ट्रीय आंदोलन को तीन किसान विरोधी काले कानून को वापस लेने का समर्थन किया है जिले के किसानों को अपनी उपज मक्का के दाम नही  मिलने से अन्नदाता किसान क्रोधित  है अन्नदाता को अतिबर्षा से खराब फसल की नुकसानी की भरपाई हेतु सरकार के द्वारा कोई सहयोग राशि अभी तक नही दी गई और ना ही बीमा राशि मिली है। कोरोंना जैसी महामारी के दौर में किसानों ने विभिन्न संगठन राजनीतिक दल  निरन्तर अपनी माँग सरकार से करते रहे है किंतु प्रदेश की शिवराज सहित केंद्र की मोदी सरकार ने अपने चुनावी वादे के मुताविक उपज के दाम नही मिल रहे है भाजपा के नेता मंत्री विधायक सांसद छुटभैये नेता झूठी तसल्ली देकर किसानों को गुमराह करते आ रहे है अतः किसानों की विभिन्न माँगो को लेकर सर्वदलीय किसान खेत-मजदूर ग्रामीण युवा छात्र महिला सर्वदलीय मोर्चा के बैनर तले किसानों का अनिश्चित कालीन धरना आंदोलन शुरू होगा ।


अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment