रेवांचल टाइम्स - जंगली जानवर अब कर रहे है गाँवो की तरफ रुख उगली थाना के अंतर्गत खैरी बीट का मामला जहां आज सुबह 10बजे बाघ ने लड़के का शिकार किया
घटना. ग्राम खैरी के जंगल में बाघ ने ली बच्चे की जान थाना उगली का मामला प्राप्त जानकारी के अनुसार
आदित्य पिता राजकुमार भगत, उम्र 12 वर्ष, निवासी ग्राम खैरी, थाना उगली, अपने पिता के साथ, जंगल के पास अपने खेत गया हुआ था ।
वहां से भैंसों को पानी पिलाने, मीनाक्षी तालाब चला गया । वहां पूर्व से घात लगाकर बैठे, बाघ ने बालक आदित्य के ऊपर, हमला कर जंगल के अंदर ले जाकर, आधा शरीर खा लिया । खबर लगते ही, सैकड़ों की संख्या में गांव वाले लाठी लेकर, जंगल पहुंचे, हल्ला गुल्ला सुनकर, बाघ जंगल के अंदर भाग गया ।
वही मौके पर वन विभाग एवं उगली पुलिस पहुंच कर, मृतक आदित्य के शव का पंचनामा तैयार कर, पीएम के पश्चात शव को, परिजनों को सौंप दिया
गया ।
एक माह के अंदर उगली क्षेत्र में बाघ के हमले से, हुई इंसानों की मौत की यह दूसरी घटना है ।
अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment