रेवांचल टाईम्स - अंग्रेजी और देशी शराब का ठेका लेने वाले ठेकेदार ने गांव-गांव एवं नगर के अधिकतर वार्ड में अपनी अवैध दुकानें खुलवा दी है। यहां पर शराब अब बेरोक टोक बिक रही है।जिसका नतीजा यह निकल रहा है कि लोग जमकर नशा कर रहे हैं, जिससे कई परिवार टूट रहे हैं तो वहीं वाहन दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही है।
जगह-जगह खुली शराब की दुकानों मे धडल्ले से बिक रही शराब को देखकर भी आबकारी पुलिस शराब ठेकेदारों के सामने लाचार है। आबकारी पुलिस को यह जानकारी होने के बाद भी अवैध रूप से शराब का कारोबार करने वाले ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
नैनपुर क्षेत्र में ठेकेदारों ने देशी एवं अंग्रेजी शराब बेचने के ठेके लिए है। ठेका शहरी क्षेत्र के किसी भी एक जगह देसी शराब का ठेका खोल कर ही शराब बेचने का होता है, जिसकी शर्तें आबकारी विभाग एग्रीमेंट करके लागू भी करता है। ठीक इसी तरह शहरी क्षेत्र कि केवल शराब के ठेके से ही शराब बिक्री करने का प्रावधान रखा जाता है यानी की दुकान से ही शराब की बिक्री होती है,
लेकिन शराब की दुकानों से शराब कम बलकी नगर के वार्डों से बीना समय निर्धारण के अपने हिसाब से बेची जा रही है। नैनपुर क्षेत्र में आबकारी विभाग का कोई भी नियम शर्तें नहीं चलता। यहां पर ठेकेदार की मर्जी चलती है, जिसके कारण आज हर वार्ड में अवैध रूप से शराब की छोटी छोटी दुकानें खुलवाकर गैर कानूनी ढंग से धड़ल्ले से शराब की बिक्री हो रही है। कोई रोकने और टोकने वाला नहीं है।
वाडों में शराब बिक्री से आए दिन होने वाली वाहन दुर्घटनाएं, अपराधिक गतिविधियां,चोरी,यह साबित कर रही है कि 90 प्रतिशत लोग नशे की हालत में इस प्रकार की घटना को अंजाम देते हैं। मार्ग पर आवागमन करते समय अधिकतर युवा तेज गति से वाहन चलाते हैं जिससे काफी बार बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है जिसका परिणाम कई बार बेकसूर लोगों एवं उनके परिवारों को भी झेलना पड़ता है।
ऐसे ही न जाने कितने परिवार है,जिनके पति रोजाना शराब पीकर घर में मारपीट करते है। कई परिवार तो ऐसे है, जिनके पति शराब के कारण अपने कार्य पर भी नहीं जा रहे है। जिसके कारण इन परिवारों के भरण पोषण के लिए महिलाएं दूसरों के घर गृह कार्य कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रही है।कई कर्मचारी रोजाना शराब पीने के कारण कार्य पर वर्षों से नही आ रहें है।
नैनपुर नगर के ऐसे कई मुख्य वार्ड है जहां पर धड़ल्ले से शराब की बिक्री निरंतर चालू है और बिना किसी रोक टोक अवैध रूप से शराब बेची जा रही है।
इसी तरह शराब की अवैध छोटी-छोटी दुकानें खुलवाकर बिक्री कराई जा रही है। इनके सेल्समैन बाकायदा शराब की शीशियां सजाकर शराब दुकान से ले जाते हैं और अपने अपने वार्ड में ले जाकर अपने स्थान में बेचा करते हैं और ग्राहक आकर मन पंसद शराब खरीदकर ले जाते है। कहीं कहीं तो अवैध रूप से अहाते बनाकर बैठाकर वहीं शराब पिलवाने का दौर चल रहा है। जिसकी वजह से अहातों में बैठकर शराब पीने के बाद लोग गंदी गंदी गालियों का भी प्रयोग करते हैं जिससे आसपास के लोगों एवं क्षेत्र का माहौल अधिक खराब हो रहा है।
अवैध शराब की दुकानों पर लगातार कार्यवाही की जाती है।लेकिन इन अवैध दुकानों पर कार्यवाही के बाद पुनः दुकानें संचालित हो जाती हैं। उच्च अधिकारियों से निवेदन है कि जब आपकारी विभाग के नियमों अनुसार ठेकेदार को केवल शराब दुकान से ही शराब बेचने का लाइसेंस दिया गया है तो फिर इस तरह वार्ड वार्ड में सेल्समैन बना कर शराब की बिक्री क्यों की जा रही है इन पर ठोस कार्यवाही की जानी चाहिए।

No comments:
Post a Comment