BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शोषित पीड़ित सच्ची मानव सेवा ही माधव सेवा है - टी आई आशीष धुर्वे - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, December 7, 2020

शोषित पीड़ित सच्ची मानव सेवा ही माधव सेवा है - टी आई आशीष धुर्वे



रेवांचल टाइम्स नैनपुर -  विगत दिनांक 5 सितम्बर 2020 को पुलिस थाना खटिया मैं पदस्थ थाना  प्रभारी आशीष कुमार धुर्वे अपने  क्षैत्रीय भ्रमण काय॔ क्रम के दौरान  ग्राम पंचायत ईन्दी के पास  किसी अज्ञात व्यक्ति को बड़ी मुसीबत एवं मानसिक,  शारीरिक, बदहाली और पैरों मैं लोहे की जंजीर लगी हुई देखकर वाहन से उतरकर एक अनजान के समक्ष " खाकी वर्दी के साथ हमदर्दी" का परिचय देते हुए उक्त व्यक्ति की सम्पूर्ण पीड़ा को नजदीक से समझकर इसे स्नान,  भर पेट भोजन एवं दुकान से नये वस्त्र खरीद कर इसे दिया गया । 

   गत दिनों खटिया पुलिस थाना मैं पदस्थ प्रभारी आशीष कुमार धुर्वे ने मीडिया को बताया कि प्रति दिन की रोटीन भ्रमण काय॔ क्रम के दौरान इन्हें मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ईन्दी की  एम पी टी होटल के पास मिला पश्चात समीप टाटरी चौकी की  100 गाड़ी को सूचित किया गया । पूर्ण रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को  भोजन कराने के बाद उससे परिचय पूछा गया और पता साजी  लगाया गया तब पता चला कि यह व्यक्ति विगत चार पांच वर्षों से मानसिक विक्षिप्त,  पागल हो गया था और अपने घर से परिजनों से बाहर चला गया था । काफी जानकारी जुटाने के बाद यह व्यक्ति   बैहर के समीप गाँव परसा टोला का रहने वाला निकला । पुलिस थाना बैहर एवं  बालाघाट कन्ट्रोल रूम से संम्पर्क स्थापित  कर सम्पूर्ण लोकेशन के पश्चात यह को परिजनों से मिलाया गया । इस समूचे काय॔ वाही मैं टाटरी पुलिस चौकी मैं पदस्थ आरक्षक महेन्द्र रहगड़ाले,  आरक्षक प्रभु दयाल ने इस मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति को स्नान करवाया और इसे गंतव्य तक पहुँचाने मैं पूरी मदद की है । 

   आशीष कुमार धुर्वे ने बताया कि आज भी कुछेक लोग अपने स्वार्थ एवं लालच के चलते ऐसी मानव सेवा को सामने रख मसीशा बनने का प्रयास करते हैं किन्तु सच्ची मानव सेवा वही है जो शोषित पीड़ित मानव को हस के गले लगाये और बगैर किसी स्वार्थ के साथ हम दर्दी दिखाये वहीं माधव है । पुलिस थाना खटिया मैं पदस्थ थाना प्रभारी आशीष कुमार  धुर्वे लगातार जिला पुलिस अधीक्षक मण्ड़ला के मार्ग दर्शन मैं अपने सम्पूर्ण क्षैत्र का सतत रूप से भ्रमण कर यहाँ पर शांति व्यवस्था कायम करके  जनसमुदाय को लगातार सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं ।

No comments:

Post a Comment