BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बंजर नदी में पूरी रात हो रहा रेत का अवैध उत्खनन... राजनैतिक संरक्षण के चलते नहीं होती कार्यवाही... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, December 13, 2020

बंजर नदी में पूरी रात हो रहा रेत का अवैध उत्खनन... राजनैतिक संरक्षण के चलते नहीं होती कार्यवाही...

राजनैतिक संरक्षण मैं हो रहा बहेरी बंजर नदी मैं आज भी रेत का अवैध उत्खनन काय॔ धड़ल्ले से पूरी रात होता है रेत निकालने का काम

रेवांचल टाइम्स नैनपुर - समीप वर्ती ग्राम पंचायत ईन्दी के पोषक गाँव बहेरी के नजदीक बहती बंजर नदी मैं आज भी बेधड़क बेखौफ  एवं बेरोकटोक धड़ल्ले से रेत माफियाओ के द्वारा पूरी रात बगैर किसी के ड़र के रेत निकाली



जा रही है । 

   

यहाँ पर शाम ढलते ही स्थानीय राजनैतिक दबंगो के संरक्षण मैं  रेत का अवैध उत्खनन करवाया जा रहा है,  रेत माफिओ  ना ही खनिज विभाग,  पुलिस विभाग और ना ही राजस्व विभाग का ड़र रहता है । इनके द्रारा यहाँ पर कभी बंजर नदी रात्रि के 12 बजे गाड़ियाँ लगाई जाती है तो कभी रात 4 बजे से प्रातः 9 बजे तक धड़ल्ले से एक नहीं 15 -20 गाड़ियाँ लगाकर मन चाहे रूप से बंजर नदी को खोखला कर रहे हैं । स्थानीय ग्रामीणों एवं मीडिया के द्वारा लगातार जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को यहाँ पर हो रहे अवैध रेत उत्खनन की संपूर्ण जानकारी दी जाती है किन्तु वाहरे प्रशासन यहाँ पर आज पर्यन्त अवैध रेत उत्खनन के कारोबार को नहीं रोका गया है । ईन्दी,  बहेरी के ग्रामीण वशिन्दो का जीना दूभर हो गया है । पूरी रात रेत से भरी गाड़ियों की धमाचौकड़ी से ग्रामीणों को नींद तक नहीं आती है । भारी विरोध के बावजूद यहाँ पर अवैध रेत उत्खनन कारोबार पर विराम नहीं लगना कहीं ना कहीं रेत माफियाओ को राजनैतिक संरक्षण प्राप्त होने का संकेत दे रहा है । यहाँ पर हो रहे अवैध रेत उत्खनन काय॔ की संपूर्ण जानकारी पुलिस थाना और पुलिस चौकी मैं पदस्थ शासकीय अमला को होने के बावजूद यहाँ आज पर्यन्त बंजर नदी मैं हो रहे अवैध रेत उत्खनन काय॔ को नहीं रोका जा रहा है । आखिर रेत माफियाओ के द्वारा इतनी दिलेरी और धड़ल्ले से रेत निकालने का काम यहाँ पर करना किसी शड़यंत्र से कम नहीं है । 

     बहेरी बंजर नदी दिन प्रति दिन अपना अस्तित्व खो रही है और संम्बधित विभाग  अपने हाथ  पे हाथ धरे बैठा है , वहीं ग्रामीणों की सिकायतो एवं दैनिक अखबारों मैं प्रकाशित समाचारों पर निष्पक्ष उच्चस्तरीय काय॔ वाही नहीं होने से यहाँ पर समूचे क्षैत्र मैं व्यापक आक्रोश दिखाई दे रहा है। 

रेत के इस अवैध कारोबार मैं सरपट दौड़ते वाहनों से यहाँ पर गाँव मैं वैसी भी अनेको दुर्घटना हो चुकी है किन्तु ले देकर पूरे मामले को दबा दिया जाता है । 

अभी कुछेक दिनों पूर्व यहाँ पर जबलपुर  उड़न दस्ता के द्वारा बहेरी बंजर नदी मैं अवैध रूप से रेत निकालने के कारोबार मैं लगे 02  वाहनों को मौके पर पकड़ा गया था इसके बावजूद यहाँ पर आज  भी अनवृत रूप से रेत माफियाओ के द्वारा पूरी रात और प्रातः 9 बजे तक मान माफिक रेत निकाल कर ऊँचे दामों मैं बैचा जा रहा है , वहीं ग्रामीणों के शासकीय प्रधानमंत्री आवास आज भी मेहगी रेत के दामों के चलते आधे अधूरे पड़े है । ग्रामीण अपने पक्के मकान बना नहीं पा रहे हैं और रेत माफिया यहाँ पर अवैध रेत उत्खनन करके लखपति बन रहे हैं । बगैर रायल्टी  और बगैर शुल्क दिये यहाँ पर बहेरी बंजर नदी मैं  अनवृत अवैध रेत उत्खनन काय॔  धड़ल्ले से चालू है । अगर यहाँ की जो व्यक्ति सिकवा सिकायत कर्ता है उसे जान से मारने और झूठे मामलों मैं फसाने की रेत माफियाओ के द्वारा धमकी दी जाती है । 

    ग्रामीणों का कहना है कि समीपस्थ  पुलिस थाना और पुलिस चौकी मैं पदस्थ अमला  को यहाँ पर हो रहे अवैध रेत उत्खनन कारोबार की पूरी जानकारी होने के बावजूद कभी भी यहाँ लगे वाहनों  एवं इनके मालिकों के खिलाफ सख्त काय॔ वाही नहीं की जाती है । जिला कलेक्टर मण्ड़ला एवं जिला पुलिस अधीक्षक मण्ड़ला से ग्रामीण वशिन्दो के द्वारा जन माँग की गई है कि बहेरी बंजर नदी मैं  अनवृत रूप से हो रहे अवैध रेत उत्खनन कारोबार को अविलंब रोका जाये । 

  गत दिनों यहाँ पर हो रहे  अवैध रेत उत्खनन कारोबार की लिखित सिकायत मध्यप्रदेश शासन के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों  को प्रेषित किया गया है और पत्र मैं उल्लेख किया गया है अति शीघ्र यहाँ पर अवैध रेत उत्खनन कारोबार एवं भंडारण को नहीं रोका गया तो क्षैत्रीय समाज सेवियो,  स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा विशाल जनादोलन किया जायेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी संम्बधित विभाग एवं जिला प्रशासन की होगी । 



रेवांचल टाइम्स से राजा विश्वकर्मा नैनपुर की खबर

No comments:

Post a Comment