रेवांचल टाइम्स - जिला कराते संघ सिवनी टी.एस. शोतोकान कराते डू म.प्र. द्वारा इंटर एसोसिएशन करते चैंपियनशिप का आयोजन दिनांक 26 एवं 27 दिसंबर 2020 को स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला, दुर्गा चौक सिवनी में आयोजित किया गया। जिसमे आमंत्रित टीम इंदौर, धामनोद, मंडला, बालाघाट, नरसिंहपुर, होशंगाबाद, सौंसर, छिंदवाड़ा, एवं सिवनी के छात्र/ छात्राओ ने भाग लिया। समापन कार्यक्रम में कार्यक्रम अध्यक्ष श्री पुनीत गोयल, नेहरू युवा केन्द्र जिला युवा अधिकारी सिवनी, मुख्य अतिथि मकसूदा मिर्ज़ा संभागीय खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग सिवनी, विशेष अतिथी श्रीमान वासदेव खत्री जी शासकीय ठेकेदार सिवनी, के करकमलों द्वारा विजेता खिलाड़ियो को मैडल एवं प्रमाणपत्र प्रदान किये गये। विजेता खिलाड़ी - सत्यम कश्यप प्रथम, वेदांश डेहरिया द्वितीय, सूर्यांश तिवारी तृतीय, कुमारी मेधानशी कुडापे प्रथम, देविका पांडे द्वितीय, आंध्वी सिंह सौलंकी तृतीय, अर्णव सेंगर प्रथम, धैर्य सोनी द्वितीय, दिव्यम सनोडिया तृतीय, अक्षिता पाठक प्रथम, यशस्वी लोहाटी द्वितीय, अनुज साकरे तृतीय, निशिता लोहाटे प्रथम, गैलेक्सी ढोबरे द्वितीय, मीनाक्षी कश्यप तृतीय, अथर्व रहटगांवकर प्रथम, शिखर भलावी द्वितीय, ओजस गजभिए तृतीय, मिताली भारसाकरे प्रथम, रूपाली निवारे द्वितीय एकम कौर भाटिया तृतीय, चिराग जयसवाल प्रथम, वासु दुबे द्वितीय, ओम साहू तृतीय, मायमनी लोधी प्रथम, सृष्टि ढोबले द्वितीय, तवलीन कौर भाटिया तृतीय, गौरव आर्य प्रथम, आर्या रंगाड़े द्वितीय, सोनम नंदौरे तृतीय, शिवा दुबे प्रथम, निशांत खताबिया द्वितीय, प्रियांशु शुक्ले प्रथम, भाव्या रंगाड़े द्वितीय, दुर्गा नंदनी डेहरिया प्रथम, गुरशील कौर भाटिया द्वितीय, वर्षा चंद्रवंशी तृतीय, प्रणय सनोडिया प्रथम, सत्यम कौशल द्वितीय, शरद साहू तृतीय, करुणा सिंह सोलंकी प्रथम, नेहा उइके प्रथम, प्रज्ञा सिंह चौधरी द्वितीय, रोहिणी उइके तृतीय, दीक्षा बाडीवा प्रथम, सपना चंद्रवंशी द्वितीय, नेहा खताबिया तृतीय, रंजीता अहिरवार प्रथम, सन्नो बी द्वितीय, महिमा लोधी तृतीय, डिंपल गावंडे प्रथम, राजेश्वरी डेहरिया द्वितीय, महिमा लोधी तृतीय, सपना चंद्रवंशी प्रथम, दिव्या वंशकार द्वितीय, निधि अहिरवार तृतीय, अनुप चौपड़े प्रथम, शिवकांत चक्रवर्ती द्वितीय, तनिष्क सनोडिया तृतीय, रोहिणी उइके प्रथम, नेहा उइके द्वितीय, प्रज्ञा सिंह चौधरी तृतीय, भाव्या रंगाडे प्रथम, कल्याणी विश्वकर्मा द्वितीय, प्रियंका ब्रम्हे प्रथम, संतोषी चौधरी द्वितीय, मंजू अहिरवार तृतीय, प्रणय सनोडिया प्रथम, ऋषभ बरमैया द्वितीय, कपिल सराठे तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया
शिहाँन ओमकार कश्यप ने बताया कि कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए इस चैंपियनशिप में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए स्कैनिंग, सैनिटाइज करके छात्र / छात्राओं को इस चैंपियनशिप में भाग लेने दिया गया। लगातार 2 दिन इस चैंपियनशिप का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रेफरी शिहाँन ओमकार कश्यप सिवनी, महेश मेहरा इंदौर, संजय भुजाडे सौसर, रवि यादव धामनौद, अर्जुन कामड़े छिंदवाड़ा, कुमारी राधिका कश्यप सिवनी, घनश्याम कश्यप सिवनी, बृजेश घारू नरसिंहपुर, जावेद खान होशंगाबाद, के काई रेफरी द्वारा चैंपियनशिप का आयोजन किया गया आगंतुक अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों एवं आयोजक समिति को उज्जवल भविष्य की कामना की एवं शुभकामनाएं दी। शिहाँन ओमकार कश्यप मध्य प्रदेश मुख्य प्रशिक्षक टी.एस. शोतोकान कराते डू एसोसिएशन इंडिया, जिला कराते संघ सिवनी
विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment