रेवांचल टाइम्स जिले में आज फिर मिले नए कोरोना केस मण्डला 29 दिसम्बर 2020 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 दिसम्बर की शाम 4 बजे से 29 दिसम्बर की शाम 4 बजे तक 10 कोरोना पॉजिटिव केस मिले। जानकारी के अनुसार शक्तिनगर देवदरा निवासी 35 एवं 55 वर्षीय महिला तथा 40, 30 एवं 59 वर्षीय पुरूष, 9 एवं 3 वर्षीय बालक, जेल लाईन मंडला निवासी 42 वर्षीय पुरूष तथा सुभाष वार्ड मंडला निवासी 61 वर्षीय पुरूष एवं ग्राम पिपारिया निवासी 50 वर्षीय पुरूष की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों को आईसोलेशन में रखा गया है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमित के संपर्क में आए व्यक्तियों के स्वास्थ्य परीक्षण तथा कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनसामान्य से मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने का आव्हान किया है।
Tuesday, December 29, 2020
जिले में 10 कोरोना ,पाँजीटिव केस मिले देखें कहा कहा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment