रेवांचल टाइम्स - जिले के दूरस्थ एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र बिरसा में किसानों का अनुपयोगी भूमि पर काजू के पौधे लगाने की ओर तेजी से रूझान बढ़ता जा रहा है किसानों द्वारा उद्यानिकी विभाग की योजनाओं का लाभ लेकर आधुनिक ड्रिप सिंचाई प्रणाली का उपयोग कर काजू के पौधे लगाये जा रहे है। जिसके फलस्वरूप जिले के काजू के फलोद्योन में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है ग्राम भीमलाट की मधुलता उईके ने अपनी अनुपयोगी जमीन पर 320 काजू के पौधे लगाकर क्षेत्र के अन्य किसानों को भी काजू की खेती के लिए प्रोत्साहित किया है वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी हरगोविंद धुवारे ने बताया कि एक वर्ष पहले बिरसा विकासखंड के ग्राम जगला के पहाड़ी क्षेत्र की अनुपयोगी जमीन पर काजू के पौधे लगाये गये थे काजू के पौधे दक्षिण के राज्यों से लाकर लगाये गये थे इससे प्रेरित होकर बिरसा क्षेत्र के किसान बड़ी संख्या में काजू की खेती के लिए आगे आ रहे है। उद्यानिकी विभाग की राष्ट्रीय कृषि विकास योजना “रफ्तार’’ तथा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत जिले में काजू फलोद्यान रकबा 1.600 हेक्टेयर में ड्रिप इरीगेशन सिस्टम से वर्ष 2019-20 में माह नवम्बर 2019 में काजू के पौधे का रोपण किया गया था 01 वर्ष की अवधि में काजू के यह पौधे 5 फुट ऊचाई के हो चुके है, जो पौधे रोपण के समय लगभग 2 फुट ऊचाई के थे। ड्रिप इरीगेशन सिस्टम से पौधे की ऊचाई एवं मोटाई से काजू का फलोद्यान ऐसे लग रहे है, जैसे 3 वर्ष का फलोद्यान होगा ग्राम भीमलाट की कृषक मधुलता उइके द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में 1.800 हेक्टेयर में काजू के 320 पौधे का रोपण नवंबर 2019 में किया गया है उनके द्वारा काजू की उन्नत किस्म की V-4 एवं 1-7 का पौधरोपण किया गया है उनके खेत के काजू फलोद्यान में 58 हजार 816 रुपये की लागत से ड्रिप सिंचाई सिस्टम लगाया गया है जिसमें कृषक अंश के रूप में 39 हजार 499 रुपये तथा अनुदान राशि के रूप में 19 हजार 317 रुपये प्राप्त लगे हैं मधुलता उईके खेत में वर्तमान में काजू के पौधों की गेप फीलिंग कर शत प्रतिशत पौधों को जीवित रखा गया है कृषक मधुलता ने बताया कि आगामी वर्ष 2021 के माह मई में काजू की पहली लगभग 18 माह में प्राप्त होगी जिससे द्वितीय वर्ष से आय प्राप्त होगी इसके बाद निरंतर 25 से 30 वर्ष तक काजू फलोद्यान से स्थायी आय प्राप्त होगी और यह उनके लिए आय का अच्छा साधन होगा उन्होंने बताया कि तीसरे वर्ष से उन्हें काजू फलोद्यान से 02 लाख रुपये की आय होने लगेगी तथा प्रत्येक काजू के पेड़ से 10 किलोग्राम काजू फल प्राप्त प्राप्त होगा उद्यान विभाग के अधिकारी मधुलता एवं अन्य किसानों का निरंतर मार्गदर्शन कर रहे है और काजू के उत्पादन में बालाघाट जिले को एक नई पहचान दिलाने के लिए सतत प्रयास कर रहे है
रेवांचल टाइम्स से खेमराज बनाफरे बालाघाट की खबर

No comments:
Post a Comment