रेवांचल टाइम्स - विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने और नए प्रयोगों की समझ विकसित करने साथ ही विषय के साथ साथ विविध प्रकार की पुस्तकों के अध्ययन के प्रति रुचि जागृत करने के उद्देश्य से प्रोजेक्ट नई उड़ान भाग 2 जिला कलेक्टर श्रीमती हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार और जिला शिक्षा केंद्र मंडला डीपीसी के मार्गदर्शन में जनपद शिक्षा केंद्र नैनपुर द्वारा नई उड़ान भाग 2 चलित विज्ञान प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय का शुभारंभ नैनपुर एसडीएम सुश्री शिवाली सिंह द्वारा चलित वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया बी आर सी नैनपुर दिलीप शरणागत द्वारा बताया गया की जिला कार्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुसार विकासखंड के प्रत्येक माध्यमिक शाला में विज्ञान से संबंधित प्रयोग शिक्षकों के द्वारा निर्धारित तिथियों में कराए जाएंगे जिसके अंतर्गत प्रथम दिवस दूरस्थ ग्राम भरवेली,ग्राम धरांची,में छात्रों को जानकारी प्रदान की गई । आगामी दिवसों में उक्त कार्यक्रम र्के लिए कार्यक्रम प्रभारी और मास्टर ट्रेनर नियुक्त किए गए हैं उक्त चलित प्रयोगशाला का उद्देश्य कोरोना काल में संचालित मोहल्ला क्लासों में पहुंच कर बच्चों को उनके विषय से संबंधित प्रयोग कराना साथ ही अध्ययन और अध्यापन को सुगम बनाना है उक्त कार्यक्रम के अवसर पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी सी एल पटेल बीएसी जी एस महोबिया, जन शिक्षक दीपक दहले, मुरली कौशल भागवत सिंगौर ,आनंद पटेल गोविंद जंघेला, अमित मेश्राम ,सुरेश पटेल दिनेश अर्जुन वार, लक्ष्मी मरकाम सहित अन्य शिक्षक गण उपस्थित रहे।
Tuesday, December 22, 2020
नई उड़ान भाग 2 के तहत अब अध्यापन होगा सुगम
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment