रेवांचल टाईम्स - संभागीय क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा अंतरजिला क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर 22 बालक प्रतियोगिता का शुभारंभ जबलपुर में आज 22 दिसम्बर से शुरू हो रही है जि समे मण्डला जिला क्रिकेट एससोसियेशन के खिलाड़ियों को आज रवाना किया गया। मण्डला डी सी ए के उपाध्यक्ष अजय मिश्र के नेर्तत्व में 20 दिसम्बर को स्थानीय स्टेडियम में खिलाड़ियों की ट्रायल ली गई। चयनकर्ताओं के निर्देश पर उक्त खिलाड़ी चयनित किये गए। यह टीम सोमवार की शाम को जबलपुर के लिए रवाना हुई है। डी सी ए मण्डला के सचिव विजय बर्मन और उपाध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी ने खिलाड़ियों की सुविधा के लिये क्रिकेट किट सौपकर उत्साह वर्धन किया। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सह सचिव ज्ञानेंद्र झा एवम रवि साहू टीम के साथ रवाना हुए हैं। इस टीम में चयनित खिलाड़ी प्रतीक मर्सकोले,उत्कर्ष पटैल,संस्कार नमन दुबे,शुभम तिवारी,प्रखर पांडेय, शुभम निखार,ऋषि मिश्रा,हर्ष बघेल,हर्षित सचान,अनुज परमार,मोहित पमनानी,प्रियांशु जोशी,मानस चौरसिया,सुशील,सहित शेख़ अनास एवं युवराज है। खिलाड़ियों को अवसर दिलाये जाने के साथ ही मण्डला जिले के खिलाड़ियों को प्लेटफार्म दिए जाने हेतु मण्डला क्रिकेट एसोसियेशन कटिबद्व है।
Tuesday, December 22, 2020
अंतरजिला क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ जबलपुर में आज 22 दिसम्बर से शुरू
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment