रेवांचल टाईम्स - गालीगलौज एवं चिल्लाने से मना करने पर हाथ घूसों से एवं प्लास्टिक के पाईप से मारपीट करते हुये जांघ में मार दिया था चाकू, 2 आरोपी गिरफ्तार, फरार 1 की तलाश थाना खमरिया अपराध क्रमांक 413/2020 धारा 302, भा.द.वि.के तहत इन आरोपियों की गिरफ्तारी की गई
1- सावन शर्मा पिता महेश शर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी पारस टेन्ट हाऊस के पास घाना थाना खमरिया
2- कार्तिक गुप्ता पिता कृष्णा गुप्ता उम्र 21 वर्ष निवासी तालाब के पास इन्द्रा आवास कॉलोनी मानेगांव थाना रांझी
नाम - पता फरार आरोपी
1-देवा रजक पिता जगतू रजक उम्र करीब 23 वर्ष निवासी मझगंवा थाना पनागर घटना में प्रयुक्त 1 चाकू एवं 01 प्लास्टिक का पाइप , मृतक की जुपिटर स्कूटी एमपी 20 एसबी 9902, घटना के वक्त पहने कपड़े जप्त ।
थाना खमरिया में दिनांक 17-12-2020 की रात्रि में एक अज्ञात व्यक्ति केा घायल अवस्था में ओ.एफ.के. अस्पताल लाये जाने की सूचना पर ओएफके अस्पताल पहुची पुलिस को ज्ञात हुआ कि घायल कोे प्राथमिक उपचार बाद गम्भीर स्थिति में होने से मेडिकल कालेज के लिये रिफर कर दिया है, मेडिकल कालेज पहुंची पुलिस को विश्वम्वर प्रसाद द्विवेदी उम्र 54 वर्ष निवासी इन्द्रप्रस्थ कालोनी कंचनपुर अधारताल ने बताया कि वह ग्राम खमरिया एमपीईबी में काम करता है आज रात्रि लगभग 3-20 बजे उसे मेडीकल कालेज जबलपुर से सूचना मिली कि एक अज्ञात व्यक्ति को मेडिकल कालेज मे मृत अवस्था मे लाया गया था जिसके पास मिले मोबाईल में आपका मोबाईल नम्बर मिला है, आकर देख लो कहीं आपके पहचान का तो नहीं है, सूचना पाकर पहुंचकर देखा तो शव उसके भाई मनबहोर द्विवेदी उम्र 40 वर्ष निवासी मटामर परहरा खमरिया का था जिसकी जांघ में चोट का निशान है, सम्भवतः अधिक खून निकलने से मृत्यु हो गयी है। पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।
घटित हुई घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, सूचना पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर अगम जैन (भा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक रांझी इसरार मंसूरी, नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल अशोक तिवारी, थाना प्रभारी पनागर आर.के. सोनी पहुंचे, सूचना पर पहुंची एफएफएल टीम, डाॅग स्क्वाड की उपस्थिति में घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुये साक्षियों से पूछताछ की गयी जिसमें पाया गया कि मनबहोर द्विवेदी मुख्य रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म न.6 के बाहर पण्डित भोजनालय नाम से खाने की दुकान चलाता है, जो दिनाॅक 16 /17-12-2020 की दरम्यिानी रात में अपनी ज्यूपीटर स्कूटी मे सवार था, कैलाशधाम रोड ग्राम मझगवाॅ में संतोष रजक के मकान के सामने घायल अवस्था में गिर गया था, संतोष रजक के मकान मे रहने वाले किरायेदार व उसके दोस्त घायल मनबहोर द्विवेदी जिसकी जांघ से खून निकल रहा था को उपचार हेतु खमरिया अस्पताल ले कर गये थे, जिसे ओएफके अस्पताल से प्राथमिक उपचार बाद मेडिकल कालेज के लिये रिफर कर दिया गया, मेडिकल कालेज ले जाने पर मनबहोर द्विवेदी को डाक्टर द्वारा चैक कर मृत घोषित कर दिया गया।
अज्ञात व्यक्ति द्वारा मनबहोर द्विवेदी की दाहिनी जांघ में किसी नुकीली चीज से चोट पहुंचाकर मनबहोर की हत्या करना पाया जाने पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 302 भादवि अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक के द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपी की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित करते हुये अज्ञात आरोपी को गिरफ्तारी पर 10,000/- (दस हजार रूपये) का ईनाम उद्घोषित किये जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर श्री अगम जैन (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक रांझी इसरार मंसूरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल अशोक तिवारी द्वारा थाना प्रभारी खमरिया सुश्री निरूपा पाण्डे के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देर्शों के तहत गठित टीम के द्वारा घटना स्थल के आसपास पतासाजी की गयी तो ज्ञात हुआ कि घटना दिनाॅक को कैलाशधाम रोड पर घाना निवासी सनी चैधरी जो डाॅग ब्रीडिंग का काम करता है ने कैलाशधाम रोड पर एक किराये का कमरा ले रखा था जिसमे डाॅग रखता है में दोस्तों की एक पार्टी रखी थी जिसमें विवाद हुआ था, यह जानकारी लगते ही सनी चैधरी उम्र 19 वर्ष निवासी घाना एवं पार्टी में शामिल हुये अन्य दोस्तों से सघन पूछताछ की गयी तो पार्टी में शामिल दोस्त सावन शर्मा, देवा रजक, कार्तिक गुप्ता के द्वारा मारपीट कर भाग जाना बताये, सरगर्मी से तलाश कर सावन शर्मा एवं कार्तिक गुप्ता को अभिरक्षा लेकर सघन पूछताछ की गयी जिस पर पाया गया कि घटना दिनाॅक को सनी चैधरी के किराये के मकान के सामने सावन शर्मा, देवा रजक एवं कार्तिक गुप्ता, आपस में एक दूसरे को काफी जोर जोर से गालीगलौज कर रहे थे उसी समय वहाॅ से निकल रहे मनबहोर द्विवेदी ने टोका कि गालीगलौज क्यो कर रहे हो, तो तीनों ने मनबहोर द्विवेदी को पकड़ लिया तथा हाथ घूसों तथा प्लास्टिक के पाईप से मारपीट की एवं कार्तिक गुप्ता ने जांघ मे चाकू मार दिया जिससे कटकर खून बहने लगा तो मौके पर उपस्थित दोस्त मनबहोर को मनबहोर की स्कूटी में बैठाकर तुरंत ओ.एफ.के. अस्पताल ले गये, पीछे पीछे सावन, कार्तिक एवं देवा भी अस्पताल पहुंचे, तथा ओ.एफ.के. से रिफर किये जाने पर मनबहोर द्विवेदी की स्कूटी लेकर वापस सभी घटना स्थल पहुंचे, एवं बहे हुये खून को धोये तथा स्कूटी एवं पाईप को ले जाकर जंगल मे छिपा दिया। सावन शर्मा जो प्राईवेट कम्पनी मे एजेंट है, तथा कार्तिक गुप्ता झालर बनाने का काम करता है को विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। फरार देवा रजक जो अपराधी प्रवृत्ति का है की सरगर्मी से तलाश जारी है।
थाना प्रभारी खमरिया निरुपा पाण्डेय, एवं उप.निरी. हेमामल थापा. प्रकाश सोलंकी, न.पु.अ. रांझी कार्यालय के आरक्षक अरविन्द श्रीवास्तव , प्रवीण थाना खमरिया से आरक्षक. विमल यादव. गौरव यादव, शिव नारायण कुडापे, लतीश पन्द्रे, आशीष यादव, रामेन्द्र पाण्डेय अंजनी पाण्डेय की सराहनीय भूमिका रही।


No comments:
Post a Comment