रेवांचल टाइम्स - अम्बेडकर वार्ड सिवनी का गरीब परिवार जो मजदूरी करता है 16 by 23 का पट्टा राजीव गांधी योजना अंतर्गत 25 साल पहले दिया गया था जहां कच्चा पन्नी व खप्पर वाला मकान था प्रधानमंत्री आवास अंतर्गत 2 साल पहले बनाने के लिए तोड़ दिया जो आज तक नही बना। गरीब परिवार 2000 रुपये महीने के किराए के मकान में रह रहा परिवार का पालन पोषण बमुश्किल होता है खाने के लिए कमाये या किराया भरने जिसने 48 हजार तो किराया ही दे डाला। रमेश का परिवार मकान मालिक को लॉक डाउन का किराया का पैसा नही दे पा रहा सात महीने का बकाया हो गया है ऊपर से लेंटर हाइट में मकान पड़ा हुआ है दूसरी क़िस्त जारी नही हो पा रही जिला कलेक्टर को भी कई बार शिकायत की मुख्यमंत्री की हेल्पलाइन में शिकायत की दबाबपुर्वक शिकायत नगरपालिका के बाबू ने बन्द करवा दी।रमेश आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी से सहायता माँगी है आप की ओर से जारी
रमेश ने बताया की वह तो कभी
पार्षद के पास नही गया क्योंकि पार्षद कोई ध्यान ही नही देता सतीश चिंटोले की घरवाली है। रमेश को पहली किस्त 9 अक्टूबर 2019 को जारी हुई थी जो14 माह से दूसरी क़िस्त के लिए नगरपालिका के अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है जिससे क़िस्त की आस में काम मे भी नही जा पाता आज कल के अलावा कुछ नही हो रहा है पति पत्नी दोंनो मजदूरी करते है आम आदमी पार्टी नेताओं ने रमेश को हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया है ऐसे और कितने रमेश होंगे जो भटक रहे होंगे जिला कलेक्टर को जनसुनवाई में दिए आवेदन के साथ सारे कागज देखे आश्चर्य चकित है कि प्रशासन में बैठे अधिकारी मोटी तनख्वाह के बाबजूद रिश्वत के लिए इस हद तक जा सकते है कि गरीब की पीड़ा नही देख पाते।
आम आदमी पार्टी ऐसे दबे कुचले गरीब लोगों की लड़ाई में हमेशा तत्पर रहती है और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी पूरी ताकत से लड़ती है लड़ते रहेंगी ।
रमेश को उसकी दूसरी क़िस्त नही दी गई तो नगरपालिका के अध्यक्ष सहित cmo का घेराव करेगी।
अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment