रेवांचल टाइम्स:- हिन्दू एकता निर्माण संघ सिवनी के प्रदेश महासचिव महेंद्र चंद्रवंशी एवं हिन्दू एकता निर्माण संघ के जिला संगठन मंत्री विक्रम ठाकुर के द्वारा जिला सिवनी के पुलिस कप्तान कुमार प्रतीक से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन, ज्ञापन में जिले में चल रहे अवैध कार्य जैसे जुआ, सट्टा, गौ हत्या, दारू मादक पदार्थो की वज़ह से नवयुवकों का भविष्य खतरे में जा रहा है। जिसमे हिन्दू एकता निर्माण संघ सिवनी के द्वारा मुहिम चलाकर इन अवैध कार्यों को रोक लगाने हेतु करीब आधे घंटे पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक से चर्चाएं की गई, कुमार प्रतीक ने आश्वासन दिए हैं कि जल्द से जल्द कड़ी कार्यवाही की जावेगी
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment