BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कलेक्टर ने की पोस्टमेट्रिक छात्रवृत्ति भुगतान की समीक्षा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, November 11, 2020

कलेक्टर ने की पोस्टमेट्रिक छात्रवृत्ति भुगतान की समीक्षा


रेवांचल टाइम्स - पोस्‍ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनांतर्गत वर्ष 2018-19 एवं वर्ष 2019-20 में पोर्टल के लंबित प्रकरणों एवं भुगतान की समीक्षा NPCI Inactive बैंक खाते को DBT मोड पर आधार से लिंक करवाने हेतु लंबित बैंक खाते की प्रगति की समीक्षा के लिए आज 10 नवंबर को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों एवं तकनीकी संस्थानों के प्रमुखों की बैठक आयोजित की गई थी । कलेक्टर दीपक आर्य की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति भुगतान की समीक्षा की गई और प्राचार्यों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। बैठक में सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण सुधांशु वर्मा एवं सहायक संचालक  विनय रहांगडाले भी उपस्थित थे।


     कलेक्टर आर्य ने बैठक में अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति की MPTAAS पोर्टल एवं NIC पोर्टल में लंबित पोस्‍ट मैट्रिक छात्रवृत्ति एवं आवास सहायता योजना के लंबित प्रकरणों की समीक्षा के दौरान प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि वे अपने संस्थान में अध्ययनरत आदिवासी वर्ग के विद्यार्थियों को पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति के भुगतान के लिए उनके बैंक खाते को आधार नंबर से शीघ्र लिंक करायें। इस कार्य को प्राथमिकता से करना है और समय सीमा के भीतर करना है। जिससे कोई भी छात्र-छात्रायें छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित न रहे।


रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment