रेवांचल टाईम्स - मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ द्वारा जबलपुर में संभागीय तीव20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत क्रिकेट स्टेडियम नीमखेड़ा जबलपुर के मंगलवार को छिंदवाड़ा जिला एवं मण्डला जिला के बीच मैच खेला गया जिसमें कि छिंदवाड़ा जिला ने मण्डला जिला को 49 रनों से पराजित किया ।
आज के इस मैच में छिंदवाड़ा जिले ने टॉस जीतकर पहिले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया ओर निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट गंवाकर शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 191 रनों का लक्ष्य रखा जिसमे वंदित जोशी ने 39 गेंदों में 12 चोंक एवं छक्के की मदद से 72 रन की पारी खेली,साथ ही शांतक राजपूत ने39 ,शंजर आलम 36 एवं क्षितिज सोमकुंवर ने 29 रनों का योगदान दिया ।मण्डला टीम से गौरव राजू,जय वैष्णव,प्रकाश एवं बंसल ने गेंदबाजी करते हुए 1-1 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी मण्डला टीम ने इस लक्ष्य को पार करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 142 रन ही बनापाई ओर 49 रनों से मैच हार गई मण्डला टीम से ओमेश बैरागीं ने 24,ओमप्रकाश नंदा 22 ऋत्विक पाठक 21 रनों के योगदान दिया सत्यम बर्मन एवं नमन दुबे 14 एवं 11 रन बनाकर नाबाद रहे। छिंदवाड़ा के गेंदबाज क्षितिज सोमकुंवर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट एवं ,वंदित जोशी,विक्रम ठाकुर,उत्सव बैरागीं,शैलेन्द्र विंदवारी,ओर शांतनु राजपूत ने 1-1 विकेट लिए मैच में निर्णायक की भमिका विष्णु पटेल एवं शिवम ठाकुर ने की तथा राजेन्द्र सिंग ने स्कोरिंग का कार्य किया

No comments:
Post a Comment