BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारी अधिकारियों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, November 8, 2020

पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारी अधिकारियों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन



रेवांचल टाइम्स:- बरघाट ब्लॉक में कार्यरत राज्य सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन मध्यप्रदेश (NMOPS/MP) के प्रांतीय आह्वान पर प्रधानमंत्री भारत सरकार और मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन भोपाल को (OPS) पुरानी पेंशन बहाल करने हेतु बरघाट तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।

वर्तमान समय में भारत सरकार ने 01 जनवरी 2004 से OPS ओल्ड पेंशन स्कीम बंद कर दिया हैं तथा NPS नेशनल पेंशन स्कीम लागू किया है। 

जिसके कारण भारत के 60 लाख केन्द्रीय व राज्य कर्मचारी अधिकारी OPS पुरानी पेंशन स्कीम पाने के हक से वंचित हो गयें हैं। भारत के समस्त केंद्रीय एवं राज्य कर्मचारियों,अधिकारियों मे भारी असंतोष, निराशा,व आक्रोश है।

मध्यप्रदेश शासन ने 

01 जनवरी 2005 से OPS ओल्ड पेंशन स्कीम बंद कर दिया है जिससे म.प्र.के 6.5 लाख राज्य कर्मचारी,अधिकारी पुरानी पेंशन स्कीम (OPS)के लाभ से वंचित है।

म.प्र.शासन की NPS स्कीम में अनेकों विसंगतियां हैं। 

म.प्र.के राज्य कर्मचारी अधिकारी को नियुक्ति तिथि से NPS की सुविधा नहीं मिलीं है।

NPS मे केन्द्रीय कर्मचारी अधिकारी के समान मृतक शासकीय सेवक के आश्रित परिवार और विकलांग कर्मचारी को परिवार पेंशन के लाभ से वंचित है।

NPSमे 14%अंशदान शासन का नहीं  मिल रहा है।

सेवानिवृत पर 30 प्रतिशत इन्कम टैक्स में छूट का लाभ नहीं दिय़ा जा रहा है।

माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने कर्मचारी अधिकारी के संबध में टिप्पणी की है कि OPSओल्ड  पेंशन स्कीम (परिवार पेंशन)भारत सरकार एवं राज्य सरकार को बहाल किया जाना चाहिए जो शासकीय सेवक का हक है।

OPS सरकार की सामाजिक जिम्मेदारी और कर्मचारी अधिकारी का हक हैं और परिवार का बुढापे का सहारा है।

NPS नेशनल पेंशन स्कीम पात्रता वाले राज्य के समस्त OPS ओल्ड पेंशन स्कीम विहीन कर्मचारी अधिकारी (NMOPS/MP) के माध्यम से तहसीलदार महोदय के समक्ष पुरानी पेंशन स्कीम बहाली का  ज्ञापन सौंपा।

OPS लागू होने से कर्मचारी अधिकारी की सेवानिवृत्ति उपरांत शेष  जीवन एवं परिवार का भरण पोषण सम्मान पूर्वक हो सकेगा। 

बरघाट तहसीलदार के समक्ष शिक्षा विभाग से परसराम देशमुख,चंद्रकुमार बघेल , हेमनारायण साहू , नंदकिशोर बिसेन,अनिल अवधवाल, भूपेंद्र बघेल,जयराम वैद्य,सुनील मर्सकोले,सुरेश ठाकरे विलासराव चकोले, शैलेंद्र चावरे और पटवारी कर्मचारियों से विपुल बरमैया,पारस ठाकुर  और अन्य विभाग के कर्मचारी सम्मिलित हुए।


रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment