रेवांचल टाईम्स - आज मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के जन्मदिन पर चौरई नगर में ब्लॉक काँग्रेस व नगर काँग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में काँग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं ने अपने नेता पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ का जन्मदिन चौरई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरण कर मनाया। इससे पूर्व चौरई के ब्लॉक काँग्रेस कार्यालय में चौरई ब्लॉक के सभी पदाधिकारियों ने विधायक चौधरी सुजीतसिंह, पर्यवेक्षक अशोक तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष बैजू वर्मा व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल की उपस्थिति में कमलनाथ जी के जन्मदिन पर केक काटा एवं उनकी लंबी उम्र की दुआएं माँगी।
इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमित चौरसिया क्षेत्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राजेश शर्मा सुंदर पटेल नवीन पटेल ईश्वर सिंह चौधरी जुगल किशोर तिवारी हरिशचंद पटेल अवनीत गंगवाल, छबीलसिंह ठाकुर, मेहताब पटेल बंटी साहू भगवत चौबे गोविंद चौधरी अनुराग माहेश्वरी धीरज खंडेलवाल बेनीसिंह पटेल सुरेंद्र चौरसिया प्रशांत शर्मा शहीद मंसूरी अंकित पांडे रॉबी सिंह ठाकुर कपिल वर्मा उमेश सक्सेना राम मनोहर शर्मा बिज्जू माहेश्वरी रविसिंह चौधरी जितेंद्र जैन हरिराम सनोड़िया शिशुपाल पटेल रतीराम वर्मा मुकेश वर्मा आनंद पटेल हर्ष विश्वकर्मा नूतन व्हटवार गोलू राऊत प्रदीप सनोडिया, राम तिवारी सविता पटेल ममता सोनी प्रवीण रघुवंशी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment