BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
उकवा में युवाओं के लिए प्रोजेक्ट उत्थान के अंतर्गत नि:शुल्क कोचिंग हुई प्रारंभ मंत्री कावरे ने किया कोचिंग का शुभारंभ - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, November 18, 2020

उकवा में युवाओं के लिए प्रोजेक्ट उत्थान के अंतर्गत नि:शुल्क कोचिंग हुई प्रारंभ मंत्री कावरे ने किया कोचिंग का शुभारंभ

 


    रेवांचल टाइम्स - आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के युवाओं को पुलिस एवं सुरक्षा बलों में भर्ती की तैयारी को लेकर दो माह की नि:शुल्क दी जायेगी कोचिंग।

       मध्यप्रदेश शासन के राज्यमंत्री आयुष (स्वतंत्र प्रभार) एवं जल संसाधन विभाग रामकिशोर “नानो’’ कावरे ने आज 18 नवम्बर को उकवा में जिला प्रशासन द्वारा प्रोजक्ट उत्थान के अंतर्गत युवाओं के लिए नि:शुल्क कोचिंग का शुभारंभ किया। इस कोचिंग के माध्यम से जिले के इस आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के युवाओं को पुलिस एवं सुरक्षा बलों में भर्ती की तैयारी के लिए दो माह की नि:शुल्क कोचिंग दी जायेगी। जिला प्रशासन का प्रयास है कि प्रदेश सरकार द्वारा हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल एवं आरक्षक के 04 हजार पदों पर की जा रही भर्ती में बालाघाट जिले के अधिक से अधिक युवा सफल होकर भर्ती हो सके। जिला प्रशासन की इस पहल को युवाओं का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है और प्रथम दो दिनों में ही लगभग एक हजार युवाओं ने कोचिंग लेने के लिए अपना पंजीयन कराया है।




     प्रोजेक्ट उत्थान के अंतर्गत नि:शुल्क कोचिंग के शुभारंभ अवसर पर पूर्व विधायक  भगत सिंह नेताम, कलेक्टर  दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक  अभिषेक तिवारी, बैहर एसडीएम  गुरूप्रसाद, मायल उकवा के प्रबंधक  रेड्डी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैहर मरावी, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी बैहर आदित्य मिश्रा, जनपद पंचायत सदस्य  सुलेखा बडोले, सामाजसेवी  यशवंत शरणागत, जेम्स बारिक, अन्य गणमान्य नागरिक, अधिकारी, बच्चों को कोचिंग देने वाले अपाला संस्थान के नारायण बोपचे एवं कोचिंग के लिए पंजीयन कराने वाले युवा उपस्थित थे।


     कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री  कावरे युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बालाघाट जिला प्रशासन ने इस क्षेत्र के युवाओं को पुलिस आरक्षक भर्ती की नि:शुल्क कोचिंग देने की पहल कर एक अच्छा कदम उठाया है। जिला प्रशासन की इस पहल का लाभ इस आदिवासी क्षेत्र के युवाओं को मिलेगा और वे पुलिस भर्ती में सफल हो सकेंगें। मंत्री कावरे ने कहा कि इस कोचिंग के लिए जितनी पुस्तकों की जरूरत है, वे अपनी ओर से उपलब्ध करायेंगें। कोचिंग में शामिल होने वाले युवा अपना एक लक्ष्य तय कर लें और उसी के अनुरूप कड़ी मेहनत करें। दुनिया में ऐसा कोई काम नहीं है, जो मनुष्य नहीं कर सकता है। सभी युवा अनुशासन का पालन करते हुए स्वामी विवेकानंद को पढ़े और उनके सिद्धांत और बताई गई बातों को आत्मसात करें। उकवा में प्रारंभ की गई यह कोचिंग केवल आरक्षक की भर्ती के लिए ज्ञान नहीं देगी, बल्कि सीआरपीएफ, बीएसएफ में भर्ती का भी प्रशिक्षण देगी। उकवा क्षेत्र के युवाओं के लिए यह एक अच्छा अवसर है उन्हें इसका भरपूर लाभ उठाना चाहिए। मायल उकवा ने भी इस कोचिंग के लिए अपनी ओर से योगदान दिया है। उनका प्रयास होगा कि भरवेली में भी मायल एवं जिला प्रशासन के सहयोग से ऐसी ही नि:शुल्क कोचिंग प्रारंभ की जाये।


     पूर्व विधायक  भगत सिंह नेताम ने इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उकवा जैसे क्षेत्र में नि:शुल्क कोचिंग की व्यवस्था करना हमारी भावी पीढ़ी के सुखद भविष्य के लिए एक अच्छा कार्यक्रम है। इस आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत उसे निखारने और अवसर प्रदान करने की है। इस कोचिंग के माध्यम से इस क्षेत्र के युवाओं को आगे आने का अवसर मिलेगा और वे विकास की ओर अग्रसर होंगें।


     कलेक्टर दीपक आर्य ने इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे इस कोचिंग के दौरान आपस में ग्रुप्स बनाकर तैयारी करें और एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा की भावना रखें, अपने ज्ञान को छुपाये नहीं। कोई किसी क्षेत्र में कमजोर होता है तो कोई किसी क्षेत्र में महारत रखता है। टीम बनाकर तैयारी करने से एक दूसरे से सीखने को मिलता है।


एक हजार युवाओं ने कोचिंग के लिए कराया पंजीयन


     प्रोजेक्ट उत्थान के अंतर्गत उकवा में प्रारंभ की गई इस नि:शुल्क कोचिंग को लेकर क्षेत्र के युवाओं में भारी उत्साह है। प्रथम दो दिन में ही लगभग एक हजार युवाओं ने इस कोचिंग में शामिल होने के लिए अपना पंजीयन कराया है। पंजीयन कराने वाले युवाओं में 30 से 40 किलोमीटर दूर गावों के आदिवासी युवा भी शामिल है, जो साईकिल से उकवा आ रहे है। कुछ युवा तो लामता एवं भरवेली क्षेत्र के भी है। 60 दिनों की इस नि:शुल्क कोचिंग के दौरान पुलिस आरक्षक की भर्ती के लिए युवाओं को सामान्य ज्ञान के साथ शरीरिक प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। जिला प्रशासन का प्रयास है कि पुलिस आरक्षकों के 04 हजार पदों पर की जा रही भर्ती में बालाघाट जिले के अधिक से अधिक युवा सफलता हासिल कर सकें। बैहर एसडीएम  गुरूप्रसाद ने बताया कि इस कोचिंग में पीएससी एवं यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर चुके अधिकारी भी अपना समय देंगें और उन्हें पढ़ाने का काम करेंगें। उकवा मायल ने इस कोचिंग के लिए अपना सामुदायिक भवन एवं ग्राउंड उपलब्ध कराया है।


रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment