BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
चलती हुई बीच सड़क पर अचानक स्कूटी पर लगी आग धु - धु कर जली - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, November 27, 2020

चलती हुई बीच सड़क पर अचानक स्कूटी पर लगी आग धु - धु कर जली

 

रेवांचल टाइम्स - जिला मुख्यालय में बुधवार को मेन रोड पर अचानक एक स्कूटी पर आग लग गई आग लगते ही लोगों में अफरा तफरी मच गई भारतीय जीवन बीमा निगम की शाखा के सामने से गुजर रहे एक बुजुर्ग की स्कूटी में आग लग गई जिससे आसपास के दुकानदारों और राह चलते लोगों की समझदारी से एक बड़ा हादसा होने से टल गया आपको बता दें की एक बुजुर्ग अपनी स्कूटी प्लेजर से जा रहे थे तभी लोगों ने देखा कि स्कूटी से आग निकल रही है जिस पर तुरंत रोक कर आग बुझाने का प्रयास किया गया लगभग आधा घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया जहां पर स्कूटी पर आग लगी थी उसी के बिल्कुल ठीक सामने संदीप मोटर्स गाड़ी की एजेंसी है जहां पर कई संख्याओं में गाड़ी खड़ी रहती है अगर यह घटना घटती तो काफी बड़ा हादसा जिले में हो सकता था लेकिन स्थानीय लोगों और संदीप मोटर्स के मालिक ने अपनी समझदारी दिखाते हुए स्कूटी में लगी आग को बुझाया और आग पर काबू पाया


रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ

No comments:

Post a Comment