BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
संस्कारधानी से अमरकंटक के लिए रवाना हुए नर्मदा पुत्र - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, November 22, 2020

संस्कारधानी से अमरकंटक के लिए रवाना हुए नर्मदा पुत्र




 माँ नर्मदा जन जागरण साईकिल यात्रा 

बिलपुरा परोपकार समिति की अनूठी पहल

पंद्रह सदस्यी दल निकला सत्याग्रह का संदेश लेकर 


रेवांचल टाईम्स - आज मां नर्मदा गौ सत्याग्रह जन जागरण जन आंदोलन की मांगों को लेकर बिलपुरा परोपकार समिति के सदस्य सायकिल यात्रा पर निकले जन जागरण करते हुए नर्मदा पुत्र डिण्डौरी एवं अनूपपुर कलेक्टर को देंगे ज्ञापन।

अमरकंटक साइकिल यात्रा में बिलपुरा परोपकार समिति माँ नर्मदा पुत्र दल में प्रमुख कमलेश सिंह मथ्थर चैधरी, विकास केवट, राजेन्द्र चैहान, ब्रजेश कुमार, मनोज सोनी, सुमित नायडू, मनोज पचैरी, लकी चैधरी, लक्ष्मण यादव, संतोष यादव, विजय शर्मा, अजीत चैधरी, दुर्गा सिंह, हर्ष सिंह आदि सदस्य सायकिल यात्रा में निकले।

आज प्रातः 4.30 बजे अभिजीत ब्रह्म काल मे समर्थ सदगुरु भैयाजी सरकार के सानिध्य में मां नर्मदा का पूजन सभी सदस्यों ने किया एवं यात्रा में जा रहे दल को तिलक लगाकर फूल मालाओं से नर्मदा मिशन परिवार ने अभिनंदन किया ।

अमरकंटक साइकिल यात्रा में जा रहे सदस्यों ने अपने संदेश में कहा कि एक संत जिसने जीवनदायनी मां नर्मदा गौवंश को बचाने अन्न का परित्याग कर दिया आज हम संस्कारधानी से एक संत के महासंकल्प को लेकर निकल रहे है।हमारा जीवन, हमारा अस्तित्व, हमारी पहचान हमारा धर्म सब मां नर्मदा से ही है,मां नर्मदा का  संरक्षण-संवर्धन सेवा हमारा सर्वोपरि परम धर्म है।

बिलपुरा परोपकार समिति जबलपुर अनूपपुर एवं डिण्डौरी कलेक्टर को अन्न का परित्याग कर सत्याग्रह कर रहे समर्थ सदगुरु भैयाजी सरकार की मांगों का ज्ञापन सौपकर नर्मदा गौ संरक्षण की मांग करेगी।

राज्य सरकार शासन -प्रशासन से नर्मदा गौ सत्याग्रह की प्रमुख मांगें

1)मां नर्मदा तट एच.एफ.एल.से 300 मीटर तक के हरित क्षेत्र को मान. उच्च न्यायालय के आदेशानुसार सीमांकन कर प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर तत्काल संरक्षित किया जाए।

2)माँ नर्मदा को जीवंत इकाई का दर्जा देकर ठोस नीति व कानून बनाए।

3)दबंग ,भू -खनन माफिया पूँजीपतियों द्वारा लगातार हो रहे हरित क्षेत्र में अवैध निर्माण,अतिक्रमण भंडारण,खनन तत्काल प्रतिबंधित कर अवैध साधन संसाधन भंडारण सामग्री को तत्काल राजसात किया जाए।

4)अमरकंटक तीर्थ क्षेत्र में हो रहे निर्माण अतिक्रमण खनन पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाए।

5)माँ नर्मदा के जल में मिल रहे गंदे नालों विषैले रासायनों को बंद करने व अपशिष्ट द्रव्य पदार्थों के प्रबंधन हेतु प्रभावी ठोस कार्ययोजना लागू की जाए।

6)बेसहारा गौ वंश के लिए आरक्षित नगरीय निकायों की गौचर भूमि को संरक्षित किया जाए एवं अवैध अतिक्रमण निर्माण कब्जा से मुक्त कराया जाए।

7)मां नर्मदा पथ के तटवर्ती गांव नगरों को जैव विविधता क्षेत्र घोषित कर समग्र गौ नीति के साथ गौ अभ्यारण सुनिश्चित किये जाएं।


बिलपुरा परोपकार समिति के सदस्यों ने नर्मदा भक्तों से विनम्र अपील करते हुए कहा कि अन्न का परित्याग कर अपना सर्वस्व जीवन समर्पित करने वाले समर्थ सदगुरु भैयाजी सरकार द्वारा हो रहे मां नर्मदा व गौवंश के संरक्षण संवर्धन हेतु मां नर्मदा गौ सत्याग्रह जन जागरण जन-आंदोलन में शामिल होकर सच्चा धर्म निभाए मां नर्मदा गौवंश को बचाएं।आज प्रातः यात्रा दल का मंगलमयी शुभकामनाओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया जिसमें राजेन्द्र मिश्रा मनीष बेन अशोक चौरासिया महेश मिश्रा मनीष लोधी आदि अनेक सदस्य उपस्थित हुए।

No comments:

Post a Comment