रेवांचल टाईम्स - अपने अपने फड़ में बुलाने के लिए खिलाड़ियों पर डाले जा रहे डोरे. हाईप्रोफाइल एप्रोच का सहारा दीपावली आते ही जगह जगह जुआ केअड्डे तैयार हो जाते है और अभी दो दिन पूर्व लखनादौन के जुआ फड़ में दो खिलाड़ियों के बीच पैसे के दाव लगाने को लेकर हुई चिकल्लस के बाद अब जुआ खिलाने वाले पार्टनरों के बीच द्वंद की खबरे निकल कर आ रही है .वही जुआ फड़ के फाइनेंशर ने भी रंग दिखाना शुरू कर दिया .लिहाजा अब दौ पारियों में जुआ खिलाये जाने की बात सामने आ रही है ।फिल्मी शौ की तरह एक ग्रुप दिन में 3 बजे से 7 बजे ओर दूसरा ग्रुप 9 बजे से रात 1 बजे तक फड़ो का संचालन कर रहा है ।
हाईटेक जुआ के सूत्रों की पान टपरों ओर सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली चर्चा के अनुसार इस द्रुत खेल की रीढ़ कहे जाने वाले फाइनेंशर ने भी अब अपनी डिमांड को बढ़ा दिया है उसका कहना है कि अब तक खेले जा चुके खेल में उसने लाखो रुपये का उधार दे चुका है और अब दो पाली में चालू खेल में खिलाड़ियों को काफी दिक्कत है.इसलिए इन्वेस्ट का इंटरेस्ट बढ़ाना पड़ेगा।वही खवर यह भी निकलकर आ रही है कि बाहर से आने वाले खिलाड़ियों पर अपने अपने फड़ में बुलाने के लिए जुआ संचालक अपने उच्चतम सम्पर्को का उपयोग कर रहे है .हालांकि आ रही खबरो की पुष्टि हम नही करते किन्तु जुआ का हाईप्रोफाइल गेम की सुगबुगाहट चर्चाओं को लगातार गर्म रखे हुए है ।

No comments:
Post a Comment