रेवांचल टाइम्स जिला मुख्यालय डिंडोरी के विकास खंड समनापुर मैं वरिष्ठ कृषि अधिकारी द्वारा प्रशासन के नियमों को ठेंगा दिखाते नजर आ रही वैसे तो कृषि विभाग हमेशा ही विवादों में घिरा नजर आता है कृषि विभाग में किसानों की आय दिन शिकायत आती है लेकिन इस शिकायत के पीछे कृषि विभाग के अधिकारियों की भारी लापरवाही सामने आती है ऐसा ही कुछ नजारा आज समनापुर विकासखंड कृषि विभाग में देखने को मिला जहां पर शासन के दिशा निर्देशों धज्जियां उड़ाते नजर आए एक और किसानों द्वारा बीज लेने के लिए सैकड़ों किसानों की भीड़ नजर आई जहां पर एक भी व्यक्ति मास्क लगाया हुआ नजर नहीं आया लेकिन यहां पर जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आती है विकासखंड में बैठे कृषि विभाग के अधिकारी से लेकर कर्मचारी भी बिना मास्क के नजर आए और इसमें मजे की बात यह है कि वरिष्ठ अधिकारी खुद चाय की दुकान में बैठकर चाय की चुस्कियां लेते नजर आए और यहां वहां दूरदराज से आए किसान बीच के लिए भटकते हुए नजर आए ना इन्हें शासन का डर है ना प्रशासन का खौफ है यहां तो सिर्फ अपनी मनमर्जी ही चलती है आखिर जिले में जिम्मेदार पद पर बैठे अधिकारी शासन के दिशा निर्देशों का कौन करेगा यह तो अपने आप में एक अहम सवाल है और इसी के साथ विभाग में एक और लापरवाही देखने को सामने आई है जो की बहुत बड़ी लापरवाही विभाग की लगती है जो जहां चाहे वहां बैठकर कागजों की खानापूर्ति करती और पैसों का हिसाब करते नजर आया और इसी के साथ विभाग में सैकड़ों किसानों की भीड़ नजर आई जिसमें अंदाजा लगाया जा सकता है कि पैसों को देखकर किसी की भी नियत बदल सकती है और कोई बड़ी घटना घट सकती हैं और इसी का इंतजार हमारे कृषि विभाग के अधिकारी कर रहे हैं और अपनी आंखों से बैठकर चाय की दुकान में चाय की चुस्कियां लेते नजर आ रहे है जैसे कि जिले के सभी अधिकारी जानते हैं की जिले में लगातार कोरोना संक्रमित मरीज की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और बढ़ते बढ़ते 782 कि लगभग पहुंच चुकी है इसके बावजूद भी विभागों में किसी भी प्रकार का शासन के दिशा निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है और इसके सबसे बड़े लापरवाह हमारे जिले के अधिकारी ही नजर आते हैं
रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment