BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
वार्ड वासियों ने कई समस्याओं को लेकर सीईओ से की शिकायत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, November 1, 2020

वार्ड वासियों ने कई समस्याओं को लेकर सीईओ से की शिकायत




 रेवांचल टाइम्स, जिले की ग्राम पंचायत मवई क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर आठ के सभी वार्ड वासियों ने मिलकर अपनी समस्याओं को लेकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मवई से लिखित रूप में शिकायत की है।, शिकायत की जानकारी बिंदुवार दी गई है, जिसमें वार्ड वासियों ने पहली समस्या बस स्टैंड मव ईसे निकली सीसी रोड जिसकी हालत जर्जर है और उसी रोड पर बनी पुलिया जमीन में ही पटी हुई है।  दूसरे बिंदु में वार्ड में हुआ 9 इंची का बोर जिसकी गहराई लगभग 400 फीट बताई जाती है, 1 साल से अधूरा पड़ा है। नल जल योजना में यदि इसका उपयोग किया जाए ,तो पानी की समस्या हल हो सकती है ।तीसरे बिंदु में पात्र हितग्राहियों को पीएम आवास की सुविधा दी जाने एवं शौचालय निर्माण की मांग की गई है ।चौथे बिंदु में वार्ड वासियों द्वारा एक सार्वजनिक रंगमंच वार्ड नंबर आठ के लिए की गई है ।पांचवे बिंदु में 300 मीटर मोरम ग्रेवल सड़क एवं नाले में रपटा बनवाने की मांग की गई है ।देखना यह है की जिम्मेदार विभाग और प्रतिनिधि इन समस्याओं को लेकर कितने सक्रिय अथवा निष्क्रिय हैं ।



रेवांचल टाइम्स मवईसे मदन चक्रवर्ती की खास रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment