BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लौहा पुरुष सरदार बल्लम भाई पटेल की 145 वी जयंती धूमधाम से मनाई गई - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, November 1, 2020

लौहा पुरुष सरदार बल्लम भाई पटेल की 145 वी जयंती धूमधाम से मनाई गई

 




रेवांचल टाइम्स जिले के ग्राम अंजनियॉ में कुर्मी समाज विकास परिषद के तत्वाधान में 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 145 वी जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम जिला मुख्यालय मंडला में स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल मंगल भवन बिंझिया मैं सरदार पटेल के चित्र पर  माल्यार्पण किया गया और उन्हें याद किया गया ।इस दौरान स्मृतिशेष समाज के पूर्व अध्यक्ष शीतलाशरण सिंह,धनेश्वर पटेल,निरंजन पटेल के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया।इसके पश्चात सभी सरदार बल्लभ भाई पटेल चौराहा बिंझिया जहाँ कि 8 नवंबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल जी आदम का मूर्ति का अनावरण होना है ,स्थल पर जाकर उनके चित्र पर फूल माला अर्पित कर याद किया गया और राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलवाई गई ।अंजनिया क्षेत्र वासी कुर्मी बंधुओं के आग्रह पर जिला स्तरीय कार्यक्रम कुंज बिहारी पटेल की अगुवाई में अंजनिया में रखा गया था । विशाल वाहन रैली इंदिरा चौक से होते हुए, हाई स्कूल ग्राउंड पहुंची ।अंत में यह रैली बस स्टैंड स्कूल प्रांगण में जाकर विशाल जनसभा में बदल गई । इस जनसभा की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष एडवोकेट सी बी पटेल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसंदी पर रामकृपाल पटेल और विशिष्ट अतिथि के रूप में विनोद पटेल उपसरपंच अंजनिया, महेंद्र पटेल द्वय, महेश पटेल ककैया, महेश चंद्रोल बमनी बंजर, जेएन  पटेल ,विश्वनाथ कुर्मी, केएल पटेल ,राम भजन पटेल ,उमेश पटेल, राम बिहारी पटेल ,दिलीप चंद्रोल , गुरु चरण पटेल ,राजकुमार सिंगौर ,रामगोपाल पटेल, नारायण चंद्रोल मंच पर विराजमान थे। कार्यक्रम में मंडला ,बम्हनी बंजर से लेकर ,मांद, कामठीपुर, ककैया,झिंगराघाट,जगनाथर,नरैनी,छिंदइटोलाआदि ग्रामों से भी बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष पहुंचे थे ।कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ जनों का सम्मान भी किया गया ।इसके पश्चात कोरोना वारियर्स के रूप में पुलिस स्टाफ अंजनिया को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन  शिवनारायण पटेल और प्रियदर्शन पटेल द्वारा बड़े ही मनमोहक ढंग से किया गया ।शुभ जयंती के अवसर पर ही ग्राम अंजनिया के सरदार सरोवर जोकि हाई स्कूल के सामने स्थित है पर भविष्य में सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति स्थापित किए जाने हेतु भूमि पूजन भी किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में शशि पटेल,भोजराज भोजू,राजा पटेल,अवधेश पटेल,के के पटेल,शक्ति पटेल,संतोष चंद्रोल,जागृति पटेल , सुधा सिंगौर,  संजू लता सिंगौर,मनहरण पटेल आकाश पटेल राज मनोहर प्रशांत अमन संदीप राहुल शिवम सुब्रत अखिल जितेंद्र पटेल सहित समस्त जनों का विशेष योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment