BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति का हुआ अनावरण - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, November 9, 2020

लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति का हुआ अनावरण




रेवांचल टाईम्स - सरदार बल्लभ भाई पटेल तिराहा बिंझिया मण्डला में लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अनावरण कार्यक्रम में केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, अल्पसंख्यक कल्याण एवं पिछड़ा वर्ग मंत्री मध्यप्रदेश शासन रामखिलावन पटेल, राज्यसभा सांसद संपतिया उईके, सांसद सतना गणेश सिंह, सरदार पटेल विश्वविद्यालय बालाघाट के कुलाधिपति इंजीनियर दिवाकर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती मरावी, मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल, उपाध्यक्ष शैलेष मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी तथा कुर्मी समाज मण्डला के अध्यक्ष सी बी पटेल, सुधा सिंगौर, शशि पटेल एवं जनप्रतिनिधियों के साथ  मीडिया कर्मी व जनता उपस्थित थी। अनावरण समारोह को संबोधित करते हुए केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि जिला मुख्यालय में सरदार पटेल की मूर्ति की स्थापना मंडला के लिए ऐतिहासिक पल है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं उनके कृतित्व को याद कर उनसे प्रेरणा लेगी। समाज के वरिष्ठ व भूतपूर्व अध्यक्ष नरेश पटेल और दादा अर्जुन पटेल द्वारा समाज हित में किये गए कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा किये ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक कल्याण एवं पिछड़ा वर्ग मंत्री  रामखिलावन पटेल ने आजादी के आंदोलन में सरदार पटेल की भूमिका को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि हम सभी को लौहपुरूष सरदार पटेल के पदचिन्हों पर चलते हुए प्रदेश और देश को विकास के रास्ते पर लगातार अग्रसर करना होगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सतना सांसद  गणेश सिंह ने कहा कि अनावरण कार्यक्रम मंडला के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने सरदार पटेल की मूर्ति की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जनप्रतिनिधि एवं समिति को हार्दिक बधाई दी। सांसद फग्गन सिंह ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण, स्वतंत्रता संग्राम, एकीकरण प्रक्रिया एवं आजादी के बाद देश के ढ़ांचे को मजबूत करने में उनके योगदान को याद किया। मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल ने मूर्ति स्थापना के दिन को जिले के लिए ऐतिहासिक बताया। उन्होंने लौहपुरूष द्वारा आजादी के समय रियासतों के एकीकरण में उनकी महती भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी।अध्यक्ष सी बी पटेल ने समाज का प्रतिवेदन का वाचन किया।कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ,सजातीय दानदाताओं और युवाओं को सम्मानित किया गया।अनावरण की शुभघड़ी में यदुनंदन पटेल द्वारा मंत्रोच्चारण किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन प्रियदर्शन पटेल द्वारा किया गया।भोजराज भोजू,संदीप सिंह,राजा पटेल,जागृति पटेल,संजुलता सिंगौर,राजकुमार सिंगौर,अखिलेश चंद्रोल,महेश पटेल,मन हरण पटेल, सुरेन्द्र पटेल, शिवकुमार ,अनिल पटेल ,सुशील पटेल, नरेंद्र, बसन्त पटेल ,महेंद्र पटेल के.बी.पटेल, महेंद्र चन्दौल राहुल सिगौर,आदित्य पटेल,एडवोकेट अविनाश पटेल,अखिल पटेल,निखिल पटेल अमरसिंह चन्देला,जगदीश पटेल,रामगोपाल पटेल,संतोष चंद्रोल,बिंदेश्वर पटेल,बम्हनी बंजर अध्यक्ष महेश चंद्रोल,बसंत पटेल,सुरेश चौधरी,दिलीप चंद्रोल,संजय सिंगौर, दिव्या पटेल, पूनाराम चंद्रोल, काशी चंद्रोल, रामकुमार पटेल, राजेन्द्र चंद्रोल सहित समस्त सजातीय जनों का विशेष योगदान रहा।इस शुभ अवसर पर गौपुत्र दिलीप चंद्रोल की अगुवाई रक्तदान भी किया गया।



No comments:

Post a Comment