रेवांचल टाइम्स - नर्मदा तटो में पांच किलोमीटर की दूरी में देशी विदेशी शराब बिक्री पर पूर्णतः बन्द है इसके बाद भी नगर के आसपास की संचालित दुकानों से लाकर नगर में भरपूर मात्रा में शराब बेची जा रही है और सबंधित विभाग को सब पता होने के बाद भी कार्यवाही के नाम पर केवल खानापूर्ति, वही जबकि नगरीय सीमा में देशी विदेशी शराब के विक्रय प्रतिबंध है लेकिन बाहर जिले के शराब माफ़िया मंडला नगर में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की तस्करी कर रहै है पर अब सवाल ये उठता है कि मंडला नगर में आख़िर ये शराब अन्य जिले की कैसे और किसके शय में पहुँच कर बिक रही है।
वही धनतेरस के दिन आबकारी विभाग ने 16 पेटी अंग्रेजी शराब के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उन पर आबकारी विभाग ने 24(2) की कार्यवाही करते हुए मामला दर्ज किया है आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अबैध मदिरा विनिर्माण परिवहन व विक्रय की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशन एव जिला आबकारी अधिकारी के मार्ग दर्शन में टीम गठित की गई है वही टीम के द्वारा ग्राम बिनेका में मुकेश चन्द्रोल के मकान की तलाशी के दौरान घर पर रखी अंग्रेजी शराब अबैध रूप से संग्रहित 16 पेटी गोवा की जप्त की गई है। शराब की कीमत लगभग 96 हजार रुपये के साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वही आरोपी मुकेश चन्द्रोल और दूसरा आरोपी आनन्द कृष्ण पटेल निवासी बिनेका के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (2) के अंतर्गत न्यायालयीन प्रकरण दर्ज करते हुए कार्यवाही की गई है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिनेका में जो आबकारी विभाग को शराब मिली है वह मंडला जिले की नही बल्कि सिवनी के ग्राम केवलारी की बताई जा रही है वही लोगो का कहना है कि आखिर आबकारी विभाग बड़े बड़े माफियाओ को छोड़ कर छोटो पर अपना जोर आजमाते है और बड़े माफियाओ के ऊपर कार्यवाही न करते हुए उन्हें विभाग अभय दान देता है।
वही अब सवाल यह उठता है कि बिनेका में शराब आई दुकान के ऊपर क्या आबकारी जांच करते हुए ठेकेदार पर कार्यवाही करेगा या फिर ठेकेदार को अभयदान दिया जाएगा केवल गरीब के ऊपर ही कार्यवाही करते हुए अपनी खानापूर्ति करेगा।
इनका कहना
बिनेका निवासी मुकेश चन्द्रोल के घर से अंग्रेजी शराब की गोवा की 16 पेटी जप्त की गई है और अंग्रेजी शराब के साथ दो लोगो को आरोपी बनाया गया है और उनसे पूछताछ जारी है की उन तक शराब कहाँ से कैसी पहुँची है।
विभा मरकाम
जिला आबकारी अधिकारी मंडला

No comments:
Post a Comment