रेवांचल टाईम्स - कृषि मंडी में दिन रात से शराब के नशे धुत्त मंडी सचिव एल एन दायमा पर महिला ने छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए है वही मंडी सचिव की सहकर्मी द्वारा नशे में कार्यालय आने जाने और अभ्रद व्यवहार के साथ साथ छेड़खानी की शिकायत सिटी कोतवाली मंडला से शिकायत की है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार को दोपहर के वक्त कृषि मंडी सचिव एल एन दायमा अपनी कार्यालय की महिला सहकर्मी ने हस्ताक्षर करने के लिए लेकर सचिव के कक्ष में गई तो नशे में धुत्त थे और उन्होंने हस्ताक्षर करने से मना करते हए उस महिला से अभ्रद भाषा का प्रयोग किया कार्यालय में पदस्थ महिला कर्मचारियों को जब ये जानकारी लगी तो वे नाराज होकर सचिब को चेंम्बर में बंद दिया और कोतवाली पुलिस को सूचना दी वही कोतवाली पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुँच कर मंडी सचिब को गिरफ्तार कर लिया वही सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार मंडी सचिब शराब का आदि है कार्यालयीन समय मे शराब पीकर कार्यालय आना और कार्यालय में ही जुआ खेलने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ अभ्रद व्यवहार करना ये आदत में आ चुका है। परन्तु राजनैतिक संरक्षण के चलते आज तक बचते आये है।
वही मंडी सचिब के ऊपर महिला कर्मी के साथ छेड़खानी और अभ्रद व्यवहार की शिकायत पर पुलिस ने मंडी सचिव पर धारा 354, 354 क, 294,और 323 के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

No comments:
Post a Comment