BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
युवती को अश्लील मैसेज कर परेशान करने वाले आरोपी को पुलिस ने पतासाजी कर भोपाल में पकड़ा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, November 25, 2020

युवती को अश्लील मैसेज कर परेशान करने वाले आरोपी को पुलिस ने पतासाजी कर भोपाल में पकड़ा


रेवांचल टाइम्स - मोबाइल पर किसी अज्ञात मोबाइल नम्बर से अज्ञात व्यक्ति का फोन आया उसने काॅल रिसीव किया तो उसके साथ अश्लील बातें करने लगा, उसने डर के कारण काॅल काट दिया था अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके मोबाइल नम्बर के व्हाटसएप पर अश्लील फोटो, मेैसेज एवं एसएमएस करने लगा

  युवती के द्वारा 21-11-2020 को एक 24 वर्षिय युवती ने शिकायत की थी कि दिनांक को 15-10-2020 की रात्रि लगभग 9-15 बजे घर पर थी उसके मोबाइल पर किसी अज्ञात मोबाइल नम्बर से अज्ञात व्यक्ति का फोन आया उसने काॅल रिसीव किया तो उसके साथ अश्लील बातें करने लगा, उसने डर के कारण काॅल काट दिया था अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके मोबाइल नम्बर के व्हाटसएप पर अश्लील फोटो, मेैसेज एवं एसएमएस करने लगा, उसने एवं उसके परिवार वालों ने ऐसा करने से मना किया तो गाली गलोज कर जान से मारने की धमकी देने लगा, अज्ञात व्यक्ति के मोबाइल नम्बर को उसने ब्लाक कर दिया दिया तो वह अज्ञात व्यक्ति नये नये नम्बरों से उसे काॅल कर लगातार काॅल, अश्लील मैसेज कर परेशान कर रहा है।

              शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक जबलपुर द्वारा थाना प्रभारी घमापुर दिलीप श्रीवास्तव को तत्काल कार्यवाही करते हुये आरोपी की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया।

          आदेश के परिपालन मे थाना घमापुर में  दिनाकॅ 21-11-2020 को ही 24 वर्षिय युवती की रिपोर्ट पर अज्ञात मोबाइल नम्बर के धारक के विरूद्ध अपराध क्रमंाक 1071/2020 धारा 507, 354 क(1)(आई), 354 क(1)(आई.आई.आई.) भादवि एवं 67, 67 ए सूचना प्रौधौगिकी अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 


           पतासाजी पर मोबाईल धारक भोपाल का होना पाया जाने पर तत्काल एक टीम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर अगम जैन (भा.पु.से.) के मार्ग निर्देशन में भोपाल भेंजी गयी, टीम के द्वारा पतासाजी करते हुये साजिद खान पिता स्व. मुमताज खान उम्र 25 वर्ष निवासी नवाब कालोनी नई गल्ला मण्डी के पास भोपाल जो वैल्डिंग दुकान मे काम करता है को अभिरक्षा में लेकर थाना घमापुर लाया गया, घटना में प्रयुक्त मोबाईल जप्त करते हुये प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार कर आज मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पकड़ा गये आरोपी साजिद खान के द्वारा इसी प्रकार और भी अन्य कई महिलाओ को परेशान किया गया है। स्टेट सायबर सेल जबलपुर जोन मे भी साजिद खान के विरूद्ध एक अपराध पंजीबद्ध होना पाया गया है।    


            पतासाजी कर आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी घमापुर दिलीप श्रीवास्तव, उप निरीक्षक राजरानी, कमलेश मेश्राम, आरक्षक भूपेन्द्र सिंह एवं विद्याधर तथा सायबर सेल की सराहनीय भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment