रेवांचल टाइम्स जन शिक्षण संस्थान के परिसर में बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। Covid-19 को ध्यान में रखते हुए SOP का पालन करते हुए मनाया गया।
इस अवसर पर गूगल मीट के माध्यम से सभी दूरस्थ प्रशिक्षकों को जोड़ा गया। वेबकास्टिंग के माध्यम से नीरज लाल द्वारा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का अभिभाषण सीधे प्रसारित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक दिवाकर द्विवेदी ने संविधान सर्वोपरि है इस बात को विस्तार से समझाया। नेहरू युवा केंद्र डिंडोरी के संचालक आर पी कुशवाहा ने महान विद्वान डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की महानता को नमन करते हुए उनके लिखे सिद्धांतों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। संस्थान के क्षेत्र प्रभारी श्रीमती मिथिलेश परस्ते ने कोविड-19 से बचने के लिए तथा संस्थान से संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर होने वाली समस्याओं को अधिकारी एवं कर्मचारियों से साझा करने की बात कही। कार्यक्रम अधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल ने संविधान दिवस को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाए जाने के लिए आग्रह किया। संस्थान के सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्री सुनील झारिया ने कहा कि हमारे देश का संविधान उस माला की तरह है जिसमें तरह-तरह के नियम कानून रूपी मोती पिरोए गए जिससे हमारे जीवन फल फूल सकें आर्थिक उन्नति तथा सामाजिक विकास हो सके। इस कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता मिश्रा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर जन शिक्षण संस्थान तथा नेहरू युवा केंद्र के समस्त कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment