BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिले में लगातार चोरी की घटना बढ़ती जा रही है चोर फिर ले उड़े नगदी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, November 24, 2020

जिले में लगातार चोरी की घटना बढ़ती जा रही है चोर फिर ले उड़े नगदी


रेवांचल टाइम्स डिंडोरी जिला मुख्यालय में चोरी का सिलसिला लगातार जारी है कुछ ही दिन पहले पुरानी डिंडोरी सब्जी मंडी के सामने एक ज्वेलर्स दुकान में चोरी का प्रयास किया गया था और अनु ऑटोमोबाइल्स दुकान से 15 हजार रुपए नकदी पर चोरों ने हाथ साफ किया था  इसी के साथ चोरों ने फिर अपनी कलाकारी दिखाते हुए जगदंबा मंदिर के पास स्थित अमेजॉन की कोरियर एजेंसी पर शटर तोड़कर चोरों ने लगभग एक लाख रुपए पर हाथ साफ कर दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चोरों की गतिविधियां रिकॉर्ड हो गई है जिसके आधार पर कोतवाली पुलिस पूरी तरह से अपराधियों को खोजने में जुटी हुई है दुकान संचालक की माने तो देर रात कार्यालय बंद कर घर चले गए थे कार्यालय में लगभग 6 से 7 लोग कार्य करते हैं दुकान में बड़ी संख्या रखे पार्सल कुछ और नहीं ले गए केवल 1 लाख रुपए पर नकदी पर हाथ साफ कर गए जानकारी के मुताबिक ठीक उसी के बाजू में पार्सल डिलीवरी कार्यालय हैं लेकिन वहां चोरी नहीं हुई इस घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक लगातार सक्रिय हैं और पुलिस बल को मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं वही आज पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह ने आज उक्त चोरी के स्थल का मुआयना किया और थाना प्रभारी को निर्देश दिए की चोरी की घटना और अपराधों पर लगातार नजर बनाए रखें विगत दिनो हुई चोरी की वारदात के बाद एडिशनल एसपी सहित कोतवाली पुलिस ने मौके का मुआयना कर आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया था और आज पुलिस अधीक्षक ने मौके का निरीक्षण कर पुलिस बल को निर्देश दिए हैं जिले में चोरी और अपराधों पर नियंत्रण करने के लिए



रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ

No comments:

Post a Comment