रेवांचल टाइम्स - कोविड-19 के बढ़ते हुए केस को दृष्टिगत रखते हुए 26 नवंबर को एसडीएम महोदया शिवाली सिंह जी के द्वारा नगर में संचालित व्यापारिक प्रतिष्ठानों को शाम 7:00 बजे बंद करने आदेश जारी किए गए। इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर दिशा निर्देश ही दिए
28 नवंबर को बिना आदेश पत्र के समय बदलाव के दोबारा चल रहे सोशल मीडिया में बंद होने आदेश
28 नवंबर को सोशल मीडिया में फिर दोबारा बिना आदेश पत्र के सोशल मीडिया में प्रसारित होते देखा जा रहा है कि नगर के व्यवसायिक प्रतिष्ठान अब शाम 7:00 बजे की जगह रात्रि 8:00 से 9:00 तक बंद करने एसडीएम महोदय जी के द्वारा आदेश जारी किया गया है।
नागरिकों को हो रही शंका, दुविधा, भ्रम
नगर में वास्तविक जानकारी के अभाव में नागरिकों में शंका बनी हुई है। की 26 नवंबर को शाम 7:00 बजे से और फिर 28 नवंबर को रात्रि 8:00 से 9:00 बजे तक दुकान बंद होने के आदेश चल रहे सोशल मीडिया में
स्थानीय प्रशासन ने नहीं किया मुनादी
दुकान बंद करने के आदेश की स्थानीय प्रशासन के द्वारा नगरपालिका के डोर टू डोर वाहन में दुकान बंद होने सूचना मुनादी नहीं कराई जिसके अभाव में नगर के नागरिकों में दुकानों के बंद होने के समय में शंका बनी हुई है।
प्रशासन से अपेक्षा करते हैं कि दुकान बंद होने के समय को लेकर नपा के डोर टू डोर वाहन के माध्यम से मुनादी कराया जाए जिससे आम नागरिकों को दुकान बंद होने के समय की वास्तविक जानकारी से अवगत हो सके।
रेवांचल टाइम्स से महेन्द्र विश्वकर्मा की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment