BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर सरेखा में किया गया कार्यक्रम का आयोजन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, November 28, 2020

महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर सरेखा में किया गया कार्यक्रम का आयोजन

 




 रेवांचल टाइम्स  महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं-मंत्री श्री रामकिशोर कावरे 28 नवंबर को राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि के अवसर पर मरार माली समाज बालाघाट द्वारा सरेखा स्थित मंगल भवन में मध्य प्रदेश शासन के राज्य मंत्री आयुष (स्वतंत्र प्रभार) एवं जल संसाधन विभाग 

रामकिशोर “नानो’’ कावरे के मुख्य आतिथ्य में एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष तथा विधायक लाजी  हिना कावरे के विशेष आतिथ्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री कावरे द्वारा महात्मा फुले एवं माता सावित्रीबाई फुले के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर की गई । मंगल भवन के भीतर स्थित पूर्व मंत्री स्वर्गीय लिखीराम कावरे की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर मंत्री कावरे ने समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को प्रतीक चिन्ह, प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री  कावरे ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि हमें अपने जीवन में महात्मा फुले के आदर्शों को अपनाना होगा और मरार समाज को अपना विकास करने आगे आना होगा । नेता आते जाते रहते हैं पर रामकिशोर “नानो’’ समाज का और आपका बेटा था और हमेशा आपका बेटा बना रहेगा। समाज के हर सुख दुख में मैं हमेशा समाज के साथ खड़ा हूं और मुझसे जो संभव होगा वह समाज के लिए करूंगा । हम समाज के बुजुर्गों का सम्मान करते हैं और बच्चों से अपेक्षा करते हैं कि वह भी पढ़ लिख कर आगे बढ़े समाज और देश की तरक्की में अपना योगदान दें।


कार्यक्रम की विशेष अतिथि


हिना कावरे ने इस अवसर पर अपने संबोधन में समाज के लोगों से अपील की कि वे बच्चों को प्रतिभावान बनाएं, ताकि बच्चे चुनौती के अनुरूप अपने में कौशल विकसित कर सके । इस अवसर पर मुख्य रूप से मरार माली समाज के जिला अध्यक्ष  रमेश नागेश्वर, ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर धन्नूलाल पांचे, महामंत्री सदन बाहे, डी एल नागेश्वर, डॉ सी एल पांचे, रामभाऊ पंचेश्वर, सोहन बागेश्वर, अनीता, कमलेश, शंकर पंचेश्वर, कन्हैया बाहेश्वर, डॉ शिवप्रसाद कावरे, हरित बाहेश्वर, दीपक मात्रे, के डी पंचेश्वर, सुनील बाहेश्वर, प्रकाश चंद पांचे, हीरालाल मरठे, बाबाजी ठाकरे, लक्मी चंद नागेश्वर एवं अन्य सामाजिक बंधु उपस्थित थे।



रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment