रेवांचल टाईम्स - सरकार की योजना है हर घर को साफ पानी मिले जिस्से नल जल योजना से लाखों खर्च कर लोगो को घर घर तक पानी पहुँचा रहे ।
वही जनपद नारायणगंज की ग्राम पंचायत पटेहरा के ग्राम टिकरिया में खुलेआम नल जल योजना का दुरुपयोग ग्राम पंचायत पटेहरा के पंच चरण सिंह के द्वारा नल जल योजना से सिंचाई की जा रही है जिसमें ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि ग्राम टिकरिया के पंच चरण सिह के द्वारा अपने स्वयं के खेत में सिंचाई की जाती है जिसमें नल जल योजना का सही लाभ ग्राम पंचायत पटेरा के पंच ले रहे हैं और ग्राम वासियों को पानी के लाले पड़े हैं जब ग्राम वासियों द्वारा इसकी शिकायत की जाती है तो सचिव द्वारा बोला जाता है कि बिल अधिक होने के कारण नल जल योजना का लाभ कम मिलेगा चाहे ग्राम वासियों को कनेक्शन लेने के बाद भी समय पर पानी नहीं मिल रहा है क्योंकि सरपंच माया भाई परते सचिव देवेंद्र श्रीवास उपसरपंच बलराम परते जब नल जल योजना की सप्लाई खेत में चलते देखा तो इसकी जानकारी सचिव देवेंद्र श्रीवास एवं उपसरपंच बलराम परते को दी इसके बाद भी आज तक कोई कार्यवाही नही की गई ग्रामीणों द्वारा शिकायत में हीला हवाली की जा रही है अब ग्रामीणों को लगने लगा है कि नल जल योजना से सिंचाई करने में इनकी अहम भूमिका हे खेत की सिंचाई पंच द्वारा की जा रही है इसके बाद भी उनके हौसले इतने बुलंद थे कि बताने के बावजूद भी नल जल योजना से सिंचाई करना बंद नहीं किया गया जिसमें लोगों का कहना है कि सरपंच सचिव एवं उपसरपंच की मिलीभगत से यह काम हो रहे हैं जिसका बिजली का भुगतान ग्राम वासियों एवं नल जल के हितग्राहियों को भुगतना पड़ रहा है और समय पर नल जल योजना का लाभ भी नहीं मिल रहा जिसमें नल जल संचालक मनोज सिगरोरे के द्वारा की जा रही है मगर पंच चरण सी के द्वारा अपनी दबंग गिरी से रात में पाइप लाइन बिछाकर अपने खेत की सिंचाई करते हैं जिसमें जीता जाता उदाहरण फ़ोटो वीडियो आपके सामने हैं ग्रामीणों का कहना है की नल जल योजना का लाभ सिर्फ पंच गड ही लेगे और नल जल योजना का बिजली भुगतान नल जल कनेक्शन धारियों से लिया जाता है और खेत पर सिंचाई की जाती है यह है ग्राम पंचायत पटेहरा की मनमानी जिसकी सूचना सचिव एवं उपसरपंच को दी गई पर मौके पर कोई नहीं आया और ना ही कोई जवाबदारी समझा ऐसा लगता है कि इन सभी लोगों की मिलीभगत से नल जल योजना का दुरुपयोग किया जाता है जिसमें शासन प्रशासन नल जल योजना के लिए अपनी जान लगाई बैठी है की नल जल योजना कहीं वनद ना हो मगर यहां ग्राम पंचायत पटेरा के सरपंच सचिव वह चाहते हैं कि नल जल योजना का लाभ सिर्फ सिंचाई के लिए ग्रामीणों की लिए पानी के लाले पड़े यहां खेत की सिंचाई जरूरी है।

No comments:
Post a Comment