BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आंगन की पार से गिरकर व्यक्ति की हुई मौत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, November 3, 2020

आंगन की पार से गिरकर व्यक्ति की हुई मौत



रेवांचल टाइम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडोरी के अंतर्गत जनपद पंचायत मेहदवानी के निवासी कोमल बनवासी से जानकारी लगी कि उनका छोटा भाई दशरी बनवासी उम्र लगभग 35 वर्ष जो कि कान से बहरा, आंखों से कमजोर एवं चलने फिरने में असमर्थ था। जो की सोमवार की रात्रि करीब 8 बजे के आसपास घर के आंगन में घूमते घुमतर अचानक ही  पार से गिर गया। जिससे सिर,कपार,कान एवं कमर में गंभीर चोटें आने से दर्द के कारण रात भर परेशान रहा एवं सुबह देहान्त हो गया। मामला मेंहदवानी थाना क्षेत्र सारसडोली का है। ग्राम के कोटवार और कोमल बनवासी द्वारा पुलिस को सूचना दी गई।वहीं मृतक के घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

        वही पुलिस द्वारा पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया है। और मृतक के परिवार को आनंदराम साहू 1हजार, ग्राम के सचिव अनूप मरावी 5 सौ एवं पुलिस वालों की ओर से 5 सौ रूपया की सहयोग राशि दी गई।


रेवांचल टाइम्स से शिवरतन कछवाहा की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment