BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कड़क नोटों के आगे जिम्मेदार तंत्र नतमस्तक और शराब माफिया के हौसले हुए बुलंद अब नोनिहाल भी नशे की चपेट में - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, November 27, 2020

कड़क नोटों के आगे जिम्मेदार तंत्र नतमस्तक और शराब माफिया के हौसले हुए बुलंद अब नोनिहाल भी नशे की चपेट में

 


रेवांचल टाइम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडोरी मुख्यालय हो या गांव हो या नगर सभी स्थानों में जगह-जगह बेची जा रही है देसी विदेशी अबैध शराब मध्य प्रदेश सरकार एवं संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित में अनेक शिकायतें करने के बाद भी नहीं हो रही समुचित कार्यवाही 

     डिंडोरी जिला माँ नर्मदा नदी के चलते पवित्र नगरी के नाम से जाना जाने वाला है जो मां नर्मदा की पावन नगरी मानी जाती है जहां पर शिवराज सरकार के द्वारा शराब दुकानों का संचालन नर्मदा तटो से पांच किलोमीटर तक शराब बिक्री पर पूर्णता प्रतिबंध है उसके बाद भी बड़े-बड़े ठेकेदारों द्वारा शराब धड़ल्ले से नर्मदा से लेकर पूरे जिले में सप्लाई कर रहे है डिंडोरी जिले में गांव हो या शहर नगर हो या बस्ती हर जगह शराब आसानी से उपलब्ध हो जाती है चाहे वह ढाबा हो यह होटल चाहे वो किराना दुकान या चाय पान ठेला दुकान सारी जगह इन ठेकेदारों की मनमर्जी के चलते अपने शराब माफियाओं के साथ धड़ल्ले से शराब पहुंचाई जाती है इसमें कोई शक की बात नहीं है कि आबकारी विभाग और पुलिस विभाग की सहमति ना हो यहां पर ऐसा भी नहीं है कि इसकी शिकवा शिकायत ना होती हो इसके बावजूद भी जिले में अधिकारियों द्वारा किसी भी प्रकार की ठोस कार्यवाही नहीं करना यह अपने आप में एक अहम सवाल हैं आखिर जिम्मेदार तंत्र भी क्या करें चमचमाते नोटों के आगे सभी को नतमस्तक होना पड़ता है आज नव पीढ़ी नशा के सेवन में मदमस्त होकर अपनी हस्ती खेलती जिंदगी को तबाह कर रहे हैं इनकी लीवर किडनी शारीरिक संरचनाओं पर लगातार विपरीत प्रभाव पड़ रहा है किंतु वाह रे जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी जो व्यक्ति अवैध शराब कारोबार को बंद कराने की जन हितेषी मन करता है उसे फंसाने एवं झूठे मामले बनाकर षड्यंत्र के तहत फसा दिया जाता है इनके गुर्गे और दलालों के द्वारा जिले में ऐसी जहरीली शराब सप्लाई की जाती है कि जिससे व्यक्तियों की मौत भी हो सकती हैं और इसी के साथ ऊंचे से ऊंचे दामों में जिले में शराब बेची जाती है और सूत्रों की माने तो जिले में बाहर जिलों से भी शराब आने की शराब गाड़ियों में लोड होकर होकर आती है इसका नजारा तो जिले में भी कुछ दिन पहले मध्यप्रदेश शासन लिखे वाहन में शराब सप्लाई करते वाहन जप्त किया गया था इन दिनों जिले में जैसे कि शराब की बाढ़ आ गई हो आखिर जिले में नकली और जहरीली शराब कब तक दिखती रहेगी और हमारे अधिकारी कब तक मूकदर्शक बनकर और चमचमाते नोटों की लालच में नतमस्तक होते रहेंगे फिलहाल जिले में बढ़ते मादक पदार्थ एवं मादक द्रव्यों के सेवन की रोकथाम को लेकर गांव गांव नशा मुक्ति जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर नशा मुक्ति का भरसक प्रयास किया जा रहा है गांव-गांव नशा मुक्ति को लेकर वातावरण एवं चितना निर्माण क्रम आयोजित किया जा रहा है इसके बावजूद भी यहां धड़ल्ले से शराब बेची जा रही है देसी विदेशी शराब कारोबार को बंद करवाने के लिए अनेकों बार नशा मुक्ति को लेकर राजनीतिक पार्टी से लेकर गांव की ग्रामीण महिलाओं को तक ने भी कई बार उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जिसके बावजूद भी शराब माफिया के बुलंद हौसले को नहीं रोक पाई आखिर जिले में नवयुवक पीढ़ी के साथ खिलवाड़ कब तक होता रहेगा और जिले में कब तक यूं ही जहरीली और नकली शराब बिकती रहेगी



शराब माफिया आबकारी विभाग के साथ साथ अब पुलिस को भी चुनौती देकर जिले भर में गाड़ीयो में भर भर के शराब गाँव गाँव पहुँचा रहे हैं वही

पुलिस और आबकारी विभाग के निष्क्रियता के चलते शराब माफियाओं के हौसले हुए बुलंद नजर आ रहे है और अब नोनिहाल भी नशे की चपेट में धीरे धीरे आ रहे है और जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी डबल कमाई में लगे हुये है



रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ

No comments:

Post a Comment