BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
रेहड़ी-पटरी, ठेला, सड़क किनारे दुकान चलाने वालों से आम आदमी पार्टी का संवाद - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, November 3, 2020

रेहड़ी-पटरी, ठेला, सड़क किनारे दुकान चलाने वालों से आम आदमी पार्टी का संवाद

रेवांचल टाइम्स:- सिवनी नगरपालिका के अंदर व्यवसाय कर अपनी जीविकोपार्जन करने वाले रेहड़ी पटरी वालों की समस्याओं का स्थायी समाधान ढूढ़ने के लिए उनसे आम आदमी पार्टी इकाई सिवनी जन संवाद कार्यक्रम चलाएगी।

जो सरकार व समाज पे बगैर दबाब डाले 

अपने लिए रोजगार पैदा करते है  स्वरोजगारी है और साथ ही रोजगार भी देते है ऐसे रेहड़ी पटरी,सड़क के किनारे दुकान लगाने वालों ,ठेला पर व्यवसाय करने वालो की समस्याओं का स्थायी समाधान के लिए पहले चरण में आम आदमी पार्टी सिवनी इकाई इनसे संवाद करने जा रही है।




उक्त जानकारी 'आप' की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में जिला मीडिया प्रभारी राजेश पटेल द्वारा दी गई है जिन्होंने बताया कि रेहड़ी पटरी वालो की मुख्य शिकायत है कि उन्हें आये दिन कोई भी  व्यवसाय स्थल से हटा देता है,जिससे उनकी रोजी रोटी छीन जाती हैं फिर परिवार का पालन पोषण के लिए समस्या खड़ी हो जाती है,रेहड़ी पटरी वाले व्यवसाय स्थल का टैक्स देते हैं फिर भी नगर पालिका के कर्मचारी, पुलिस कभी भी इन्हें हटा देते हैं



रेहड़ी-पटरी वालों के व्यापक हित और उनके व्यापार के मौलिक अधिकार के लिए आम आदमी पार्टी इकाई सिवनी रेहड़ी पटरी वालों से संवाद करेगी और उनके अधिकार दिलाएगी ,

सरकारें आम आदमी के लिए बड़ी-बड़ी योजनाएं घोषित तो करती हैं, लेकिन उन पर ढंग से अमल नहीं होता। 


देश के सभी छोटे-बड़े नगरों में लाखों रेहड़ी-पटरी वाले सड़क और फुटपाथ किनारे छोटी-मोटी दुकान लगाकर अपनी आजीविका चलाते हैं। इनमें ना के बराबर ही बहुत कम लोगों के पास लाइसेंस होता है।

रेहड़ी-पटरी वाले हमारे समाज का अभिन्न अंग हैं। रोजमर्रा की बहुत सी जरूरी चीजें हैं जिनके बगैर आम शहरी आबादी नहीं रह सकती। ये सब उसे इन्हीं रेहड़ी-पटरी वालों से मिलती हैं। ये अपनी सूझबूझ से आम लोगों की जरूरतों को समझते हुए आवश्यक वस्तुएं उन तक पहुंचाते और इस तरह अपना व परिवार का पालन-पोषण करते है।


 आम आदमी पार्टी का हर एक कार्यकर्ता जनता की सेवा के लिये हमेशा तैयार है अतः आम आदमी पार्टी सिवनी के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता दुर्गेश विश्वकर्मा ने इन रेहड़ी पटरी वालों की परेशानियों को करीब से देखा व समझा है और इनकी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए हल खोजने का संकल्प लिया है और इस संकल्प में हर एक आप का सिपाही भी साथ है। बस जरूरत है हमारे उन व्यावसायियों के सहयोग की जिनके अधिकार के लिए यह लड़ाई लडी जाएगी  व उन्हें जागरूक व सँगठित किया जाएगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु आम आदमी पार्टी की सिवनी इकाई रेहड़ी पटरी वालों से 05 नवम्बर दिन गुरुवार से जन संवाद प्रारंभ करने जा रही है जो पूरा  सप्ताह चलेगा।


रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment