रेवांचल टाइम्स - मण्डला-गत दिनों बिछिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम करंजिया व चौरंगा में अग्नि दुर्घटना से जिन किसानों की फसलें जलीं थीं आज उन किसानों से मुलाक़ात करने बिछिया विधानसभा के विधायक पहुंचे और किसानों से बात करने के पश्चात दुर्घटना स्थल का मुआयना किया। राजस्व अमले को निर्देशित करते हुए शीघ्र अतिशीघ्र प्रकरण बनाकर शासन से यथासंभव सहायता प्रदाय करवाने कहा गया। इस दौरान विधायक ने ग्राम करंजिया निवासी सुनील श्रीवास के घर पहुंचकर उनकी माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही ग्राम सिझौरा निवासी व्यवसायी अनिल ताम्रकार के घर पहुंचकर उनकी माता जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान बिछिया विधायक के साथ बिछिया ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप गोस्वामी, विकास साहू, रियाज खान, रोहित साहू, गणेश धुर्वे सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Saturday, November 21, 2020
Home
mandla
Top
किसानों की आग से नष्ट हुई फसलों का बिछिया विधायक ने किया अवलोकन शोक संतप्त परिवारों के बीच पहुंचकर दी शोक सहानुभूति
किसानों की आग से नष्ट हुई फसलों का बिछिया विधायक ने किया अवलोकन शोक संतप्त परिवारों के बीच पहुंचकर दी शोक सहानुभूति
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment