रेवांचल टाइम्स - पुलिस को सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन में पशुओं को भर के ले जाया जा रहा सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुँच के पिकअप वाहन को चेक किया और फिर वाहन चालक के ऊपर थाना महाराजपुर का अपराध क्र. 428/2020 धारा 11(घ) पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम एवं धारा 66,192 मोटरयान अधिनियम तहत इन आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की
1. प्रेमशंकर पिता दुर्गाप्रसाद रजक उम्र 35 साल निवासी कजरवारा थाना गोरबाजार जबलपुर
2. ब्रजेश पिता लक्ष्मण अहिरवार उम्र 19 वर्ष निवासी कजरवारा थाना गोरबाजार जबलपुर
वही दिनांक 19.11.2020 को थाना महाराजपुर अंतर्गत चौकी हिरदेनगर पर सूचना प्राप्त हुई की mp-20-gb-1198 में कुछ लोगों द्वारा मवेशीयों को अवैध रुप से क्रूरतापूर्वक भर कर लफरा बम्हनी से जबलपुर की ओर जा रहे हैं । चौकी हिरदेनगर प्रभारी द्बारा उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने पर पुलिस अधीक्षक मण्डला श्री यशपाल सिहं राजपूत द्वारा चौकी हिरदेनगर प्रभारी को तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया ।
चौकी प्रभारी हिरदेनगर गिरजाशंकर महोबिया द्वारा अपनी टीम के साथ कार्यवाही करते हुए मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कटंगाटोला दुर्गा मंदिर के पास मेन रोङ पर नाकांबदी कर लगायी गयी, चेकिंग के दौरान पिकअप वाहन क्रमांक mp-20-gb-1198 को रोका गया तो चालक प्रेमशंकर पिता दुर्गाप्रसाद रजक उम्र 35 साल निवासी कजरवारा थाना गोरबाजार जबलपुर सहायक ब्रजेश पिता लक्ष्मण अहिरवार उम्र 19 वर्ष निवासी कजरवारा थाना गोरबाजार जबलपुर के मार्फत पिकअप को चेक करने पर उसमें 04 नग पङा को क्रूरतापूर्वक तरीके से ठुंस ठुंस कर भरा गया था । पुलिस द्वारा ट्रक के चालक प्रेमशंकर रजक एवं सहायक ब्रजेश अहिरवार से मवेशियों के परिवहन के संबंध में किसी प्रकार की अनुमति या दस्तावेजों का पूछने पर उनके द्वारा नहीं होना बताया गया । उक्त आरोपियों द्वारा अवैध रुप से मवेशियों को वाहन में क्रूरतापूर्वक भरकर परिवहन करना पाये जाने पर चौकी हिदेनगर पुलिस द्वारा उक्त पिकअप वाहन को जप्त कर उसमें भरे 04 नग मवेशियों को बरामद करते हुए दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्र. 428/2020 धारा 11 पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम एवं धारा 66,192 मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत पंजीबद्ध कर लिया गया है तथा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है ।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी हिरदेनगर उनि.,गिरजाशंकर महोबिया, सउनि सुरेश विजयवार, प्रआर. जितेन्द्र मर्सकोले, आर. विवेक दुबे, आर सलगुराम की सराहनीय भूमिका रही ।

No comments:
Post a Comment