रेवांचल टाईम्स - नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों से 54 प्रतिभागि इस चयन प्रक्रिया में शामिल हुए है
7 -11- 2020 से सीनियर क्रिकेट प्रतिभागियों की चयन प्रक्रिया शुरू हुई, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा शुक्ला एवं भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी ने उपस्थित होकर प्रतिभागियों के परिचय प्राप्त किया और शुभकामनाएं प्रेषित की है। डीसीए के उपाध्यक्ष द्वय राजेन्द्र तिवारी एवं अजय मिश्रा ने बताया है कि नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों से 54 प्रतिभागि इस चयन प्रक्रिया में शामिल हुए है खिलाड़ियों का उत्साह देखते हुए यह संख्या आने वाले वर्षों में और अधिक होगी। सहसचिव ज्ञानेंद्र झा, रवि साहू ने कहा कि 10 नवम्बर 2020 को जबलपुर में संभागीय क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अंतरजिला क्रिकेट प्रतियोगिता में मण्डला जिले का प्रतिनिधित्व होगा। चयनकर्ताओं की टीम में वरिश्ठ खिलाड़ी मदन निखर, ललित जोशी,संजय बड़गियाँ, इम्तियाज राजू, अर्जुन भांडे,देवेश रजक खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर बारीक नजर रखते हुए जिले के खिलाड़ियों का चयन किया जिसमें अंकित ज्योतिषी, पंकज दुबे, संस्कार दुबे, ऋत्विक पाठक, सत्यम बर्मन, अनिल बैरागी,शिवम तिवारी, अनुराग पांडे, बसंत ठाकुर, गौरव राजू, अनुज परमार, नमन वैष्णव, ओमप्रकाश नंदा, बलवंत ठाकुर चयनित किया है। डीसीए की चयनित टीम 9 तारीख की शाम यानी आज जबलपुर रवाना हुई। टीम के साथ कोच रवि और मैनेजर अर्जुन भांडे टीम का नेतृत्व कर रहे है। चयनित खिलाड़ियों को उनकी बहिनों कुमारी पूर्णिमा रजक, शुचि उपाध्याय ने जर्सी प्रदान कर विजेता होने की शुभकामनाएं दी है।
वही चयनित खिलाड़ियों को जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने बधाई प्रेसित की है। डी सी ए ने बताया है कि आने वाले समय मे अंडर 19, अंडर 16 तथा एक दिवसीय एवं टेस्ट मैच हेतु खिलाड़ियों का चयन किया जावेगा। विदित हो कि इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर संभागीय टीम का चयन होगा जो इंदौर में आयोजित टूर्नामेंट का हिस्सा होगी। डी सी ए प्रवक्ता संतोष तिवारी ने कहा है कि जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और आगे अवसर दिलाने हेतु प्रतिबद्ध है।


No comments:
Post a Comment