रेवांचल टाईम्स - जिले की ब्लाक बिछिया के ग्राम पंचायत झिगराघाट के द्वारा किस तरह शासकीय पैसों की होली खेली जाती है ये गुण कोई आदिवासी जिला मंडला से सीखे जनपद पंचायत भुआ बिछिया की ग्राम पंचायत झिगराघाट में 15वे वित्त योजना से नव निमार्ण नाली का कार्य लगभग 230 मीटर निर्माधीन है जिसकी स्वीक्रति तीन लाख बीस हजार बताई जा रही वही नाली जो जगह जगह दरारे आ चुकी है और बहुत अनिमित्ताओ के साथ चल रहा था वही ग्राम पंचायत के उपयंत्री को इस निर्माधीन काम के बारे में कुछ भी पता नही वही दूसरी तरफ से ग्राम पंचायत द्वारा बनाई जा रही नाली की दीवार अपनी गुणवत्ता की कहानी व्या कर रही है कि वर्तमान में जो नाली बनाई जा रही केवल शासन के पैसों की होली खेली जा रही जो नाली बनते ही जर्जर जर्जर हो कर गिरने लगी है वो क्या वरसात का पानी या ग्राम से निकलने वाला पानी की मार सह सकती है।
इनका कहना है
आज तो रविवार है मुझे कोई जानकारी नही है जो नाली निर्माण कार्य चल रहा न सरपँच और सचिव के द्वारा बताया गया है में पता करके ही कुछ बता पाऊँगी।
दीप्ति उपवंशी
उपयंत्री बिछिया
मेरी ताबियत खराब है में घर मै आराम कर रहा नाली निर्माण जो चल रहा है उपसरपंच की देख देख में चल रहा है 15 वे वित्त योजना से नाली बनाई जा रही और दीवार गिरनी की घटना हुई मुझे जानकारी नही है और गुणवत्ता की बात आप उपयंत्री से बात करे मुझे ज्यादा पता नही अगर आपको लगता है तो आप सी ओ साब बिछिया से बात कर लीजिए।
आइया लाल साहू
सचिव ग्राम पंचायत झिगराघाट
वही जब इस पूरे मामले से जनपद पंचायत बिछिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से इस सबन्ध में जानना चाहा तो उनके द्वारा कॉल नही उठाया गया।


No comments:
Post a Comment