BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
2020-21 के लिए प्रदेश व्यापी होगी गिद्ध गणना - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, November 24, 2020

2020-21 के लिए प्रदेश व्यापी होगी गिद्ध गणना


रेवांचल टाईम्स - मण्डला 23 नवम्बर 2020 वनमंडलाधिकारी पूर्व (सा.) वनमंडल मंडला से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश व्यापी द्वितीय गिद्ध गणना वर्ष 2018-19 सफलतापूर्वक सम्पन्न करायी गयी थी। वर्ष 2019 की ही भाँति वर्ष 2020-21 में भी प्रदेश व्यापी गिद्ध गणना माह फरवरी 2021 में कराया जाना प्रस्तावित है। गिद्ध गणना दो चरणों में होगी। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में गिद्धों के आवास स्थलों का चिन्हांकन होगा। द्वितीय चरण में गिद्धों की वास्तविक गणना पूरे प्रदेश में एक साथ एक ही दिन, शीत ऋतु (माह फरवरी) में आयोजित की जायेगी। गणना की वास्तविक तिथि से सभी को पृथक से अवगत कराया जायेगा। 

वनमंडलाधिकारी ने बताया गिद्धों के आवास स्थलों का चिन्हांकन प्रदेश व्यापी गिद्ध गणना के अंतर्गत पूर्व वर्ष की भॉति ही किया जाएगा। जिन स्थलों पर पूर्व से गिद्ध आवास स्थल पाये जाने की संभावना हो वहां पहले गिद्ध आवास स्थलों को तलाशा जाये। गिद्ध आवास स्थलों की जानकारी हेतु स्थानीय निवासियों, वन्यप्रेमी क्षेत्र में कार्यरत अन्य अशासकीय संगठन (एन.जी.ओ.) आदि से भी जानकारी ली जायें। वनमंडल स्तर पर संभावित स्थलों की सूची तैयार कर कर्मचारी एवं वन्यप्रेमी के दो-दो व्यक्तियों के दल को संभावित स्थल पर आवास की पुष्टि हेतु भेजा जाये। इस कार्य हेतु वॉलंेटियर के आवेदन भी प्राप्त किये जा रहे है। वॉलेटियर के संबंध में विस्तार से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में अवगत कराया जाएगा। आवास स्थलों की पुष्टि उपरांत इस हेतु बनाये गये गूगल फार्म लिंक (https://forms.gle/nBNWOYM8FycNuQLg9) में जानकारी भरकर प्रेषित की जाये।

No comments:

Post a Comment