BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोविड 19 पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित सावधानी ही बचाव का प्रमुख उपाय - डॉ . नेहा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, November 5, 2020

कोविड 19 पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित सावधानी ही बचाव का प्रमुख उपाय - डॉ . नेहा

 



रेवांचल टाइम्स जिले में आज नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में विदिशा के विकासखंड नटेरन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रांगण में कोविड-19 लॉकडाउन उपरांत हस्तक्षेप इंटरवेंशन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । उक्त आयोजन में ग्रामीण युवा मंडल के सदस्यों, सामुदायिक नेतृत्वकर्ताओ और युवाओं को जागरूकता ,शिक्षा ,बचाव ,सैनिटाइजेशन ,बुजुर्गों की देखभाल, सरकारी दिशानिर्देशों का पालन आदि से संबंधित प्रचार-प्रसार सामग्री की जानकारी आदि कई विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया । कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पार्पण कर की गई । उपरांत केंद्र से एनबायव्ही अभिषेक शर्मा ने कार्यक्रम की पृष्ठभूमि प्रस्तुत कर केंद्र द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो में चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने की बात रखी । उक्त आयोजन में मुख्य अतिथि एवं प्रमुख बक्ता के रूप में मेडिकल ऑफिसर डॉ. नेहा चौकसे, बीपीएम चरण सिंह मीणा, डॉ शक्ति सिंह , चंद्रशेखर जाटव, ममता तिवारी,  मोहन जाटव उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन विनोद कुशवाह एवं आभार एनबायव्ही दीपक किरार द्वारा वक्त किया गया । इस अवसर पर पूर्व एनबायव्ही हेमंत रघुवंशी , रजित रघुवंशी ,विशाल रघुवंशी ,अंकेश यादव , शिवम, लोधी , राजू किरार राहुल शर्मा सहित कई युवा उपस्थित रहे ।



No comments:

Post a Comment