BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सिवनी: कोरोना मरीजों की लगातार बढती तादाद, आज मिले इतने... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, October 16, 2020

सिवनी: कोरोना मरीजों की लगातार बढती तादाद, आज मिले इतने...

 कोरोना अपडेट



रेवांचल टाइम्स:-सिवनी 16 अक्टूबर 20/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया की विगत देर रात प्राप्त रिपोर्ट में 17 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिसमें घंसौर विकासखण्ड के ग्राम बगदरी में 1, धनौरा मुख्यालय में 1 तथा ग्राम खारी में 1, घाट पिपरिया में 1, मोहगांव में 1, गनेरी में 1, केवलारी विकासखण्ड के ग्राम पांड्या छपारा में 2, लखनादौन विकासखण्ड के ग्राम करनपुर में 2, सिवनी विकासखण्ड के ग्राम गोपालगंज में 1, कान्हीवाड़ा में 2 तथा नगरीय क्षेत्र बालाजीनगर में 2, कबीर वार्ड में 1 तथा अशोक नगर 1 पॉजिटिव मरीज मिला है। 

वहीं विगत दिवस 8  मरीज पूर्णत: ठीक हो चुके हैं। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम ने बताया कि अब तक जिले में कुल 25988 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने लिए गए हैं। 

जिसमें से 1164 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। 1098 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना के 59 एक्टिव केस हैं। 

जिनमें से 48 मरीज होंम कोरोनटाइन हैं। 

जिनकी मॉनिटरिंग कोविड़ कमांड एवं कट्रोल सेंटर से की जा रहीं।


22 क्षेत्रों का कन्टेंमेन्ट समाप्त


सिवनी 16 अक्टूबर 20/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ राहुल हरिदास फटिंग द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सिवनी के प्रतिवेदन के आधार पर छपारा विकासखण्ड के ग्राम डुंगरिया, ग्राम बकोड़ा, ग्राम देवरीकलॉ, छपारा नगरीय क्षेत्र में जयसवाल कॉलोनी, माता वार्ड तथा लखनादौन विकासखण्ड के ग्राम खूटखमरिया, ग्राम आदेगांव के वार्ड क्रमांक-7 का एवं केवलारी विकासखण्ड के ग्राम खैरा के 4 कन्टेंमेंट तथा सिवनी विकासखण्ड के ग्राम मानेगांव भोमा के साथ ही नगरीय क्षेत्र महावीर वार्ड, राजपूत कालोनी, गणेश चौक, महावीर वार्ड, काली चौक, सूफीनगर गांधी वार्ड, गायत्री मंदिर के पास, केशरी नगर एवं बरघाट विकासखण्ड के ग्राम लोहरा एवं कुरई विकासखण्ड के ग्राम सुकतरा में कोई भी कोरोना संक्रमित मरीज नही मिलने पर उक्त क्षेत्रों का कंटेनमेंट समाप्त करने के आदेश जारी किए हैं।


रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment