रेवांचल टाइम्स बालाघाट:- हिंदी में एम.ए. करने वाले छा़त्रों को लांजी में यह विषय उपलब्ध नहीं होने के कारण परेषानियों का सामना करना पड़ रहा है जिसके बाद उनके हक में अभाविप लांजी द्वारा हिंदी में एम.ए. को प्रारंभ किए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि
शासकीय महाविद्यालय लांजी में एम.ए. विषय पोर्टल में अभी तक प्रारंभ नहीं हुआ जबकि काॅलेज लेवल काउंसिलिंग शुरू है जिसका तृतीय चरण चल रहा है और इसके चलते हिंदी में एम.ए. करने वाले छात्रों को परेषानी का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में यह भी बताया गया कि हालांकि इस बाबद जानकारी महाविद्यालय को दी जा चुकी है लेकिन वर्तमान दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं होने से छात्रों में परेषानी देखी जा रही है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि शासकीय महाविद्यालय लांजी में हिंदी विषय को पुनः प्रारंभ किया जाए ताकि इस विषय में एम.ए. करने वाले छात्र वंचित ना रहे। ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लांजी के जिला सह तकनिकी प्रमुख रफीक खान, नगर अध्यक्ष निलेष दुरूगकर, महाविद्यालय अध्यक्ष शैलू चैधरी, पूर्व नगर मंत्री सफीक खान, नगर छात्रा प्रमुख आरती सोमनकर, अतुल आसटकर व अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट।

No comments:
Post a Comment