रेवांचल टाइम्स - मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार माह अगस्त 2020 में तहसील विधिक सेवा समिति चौरई जिला छिंदवाड़ा द्वारा विभिन्न विद्यालयों में निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसी तारतम्य में दिनांक 14 अगस्त 2020 को अपर जिला एवं सत्र न्यायालय चौरई में आयोजित समारोह में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिंदवाड़ा के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश माननीय श्री बीoएस भदौरिया के कुशल मार्गदर्शन एवं सचिव अपर जिला न्यायाधीश एoके गोयल के निर्देशन तथा तहसील विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार वरकडे, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 1 श्रीमती पुष्पा तिलगाम एवं भानु पंडवार अतिरिक्त व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 2 के द्वारा निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया । निबंध प्रतियोगिता में फर्स्ट स्टेप जूनियर स्कूल चौरई की छात्रा सुश्री छबि जैन ने प्रथम, जय श्री रघुवंशी ने द्वितीय एवं वेदांत शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में संयुक्त रुप से रेडिएंट इंग्लिश स्कूल चौरई के छात्र एकांश नायक एवं फर्स्ट स्टेप जूनियर स्कूल की छात्र प्रांजल शर्मा ने प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से फर्स्ट स्टेप जूनियर स्कूल की छात्रा श्रीजा शर्मा एवं रेडिएंट इंग्लिश स्कूल की छात्रा समीक्षा शुक्ला एवं तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से इंग्लिश स्कूल चौरई की छात्रा सोनिका चौरसिया एवं फर्स्ट स्टेप जूनियर स्कूल के छात्र प्रांजुल खंडेलवाल ने प्राप्त किया । सम्मानीय न्यायाधीश गण द्वारा सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की कामना सहित प्रशंसा ज्ञापित किया गया।
Thursday, October 15, 2020
छात्र -छात्राओं ने चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment