BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
jabalpur: मां काली विसर्जन के दौरान कार्यक्रम में जबरन शामिल होने और उपद्रव करने वाले सीताराम सेन पर मामला कायम - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, October 27, 2020

jabalpur: मां काली विसर्जन के दौरान कार्यक्रम में जबरन शामिल होने और उपद्रव करने वाले सीताराम सेन पर मामला कायम

 मां काली विसर्जन के दौरान कार्यक्रम में जबरन शामिल होना और उसके बाद पुलिस से अभद्रता करना नारायणी सेना के कार्यकर्ताओं को महंगा पड़ गया है,लार्डगंज थाना पुलिस ने अभद्रता करने और शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में नारायणी सेना के प्रमुख सीताराम सेन सहित करीब 50 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।



मां काली विसर्जन कार्यक्रम में जबरन शामिल हुए थे नारायणी सेना के कार्यकर्ता......

जानकारी के मुताबिक रविवार की रात को मां काली की प्रतिमा विसर्जन का जब कार्यक्रम चल रहा था और प्रतिमा गोल बाजार के पास पहुंची तभी नारायणी सेना के करीब 40 से 50 कार्यकर्ता विसर्जन कार्यक्रम में शामिल हो गए जिसका की समिति ने विरोध भी किया,तभी अचानक लाइट चली जाती है और नारायणी सेना के कार्यकर्ता भीड़ में भगदड़ मचा देते है। इस दौरान विसर्जन कार्यक्रम में तैनात पुलिस से भी नारायणी सेना के कार्यकर्ताओं का विवाद हो जाता है।


पुलिस ने नारायणी सेना के प्रमुख सीताराम सेन सहित कई कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार.…...

मां काली प्रतिमा की विसर्जन के दौरान शुरू हुआ विवाद जब बढ़ जाता है तो पुलिस कंट्रोल रूम और कई अन्य थानों का बल भी मौके पर बुलाया जाता है,इसके बाद पुलिस सीताराम सेन सहित उसके कई अन्य साथियों को गिरफ्तार कर थाने ले आती है जहां पर भी नारायणी सेना के कार्यकर्ताओं से पुलिस का विवाद होता है।पुलिस ने सीताराम सेन सहित करीब 50 कार्यकर्ताओं पर अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment