BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिला प्रशासन ने किया हाई अलर्ट जारी अगले 24 घण्टे रहे सतर्क - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, October 27, 2020

जिला प्रशासन ने किया हाई अलर्ट जारी अगले 24 घण्टे रहे सतर्क


रेवांचल टाइम्स -  में दिनांक 26 अक्टूबर 2020 की रात्रि में 3.3 रिक्टर के भूकंप झटके रिकॉर्ड हुए हैं एवं अगले 24 घंटे में भूकंप के सौम्य झटके आने की संभावना है ।

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के इंचार्ज राडार एवं सिसमोलाजी  वेद प्रकाश सिंह द्वारा दूरभाष पर अवगत कराया गया है कल दिनांक 26 अक्टूबर 2020 की रात्रि 04:10 बजे सिवनी (मध्य प्रदेश)  में 21.92 उत्तरी अक्षांश 79.50 पूर्वी देशांतर के निकट 3.3 रिक्टर तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ है जिसका एपीसेंटर 15 किलोमीटर गहराई में स्थित है । इंचार्ज रडार एवं सीस्मोलॉजी भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के द्वारा अवगत कराया गया है कि भूकंप के झटके रिकॉर्ड होने के अगले 24 घंटे में सौम्य झटका आने की संभावना है । अतः नागरिकों से अपील है कि सतर्कता बरतते हुए सुरक्षित रहने का प्रयास करें, खास तौर पर कच्चे मकानों में रहने वाले लोग विशेष सतर्कता बरतें ।

जिला प्रशासन भारतीय मौसम विज्ञान के वरिष्ठ वैज्ञानिकों के सतत संपर्क में हैं एवं नागरिकों की जान माल की सुरक्षा हेतु मौसम विज्ञान विभाग द्वारा बताए गए समस्त सतर्कता बरतने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं । 

जिला प्रशासन द्वारा पुलिस, होमगार्ड्स, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य एवं स्थानीय प्रशासन  के अधिकारी कर्मचारियों को समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए अलर्ट पर रहने हेतु निर्देशित किया गया है ।


विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment