BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नलो से पर्याप्त पानी नहीं मिलेने से आम नागरिक हो रहे परेशान नगर पालिका द्वारा मोटर जब्ती की सूचना औपचारिक मात्र - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, October 25, 2020

नलो से पर्याप्त पानी नहीं मिलेने से आम नागरिक हो रहे परेशान नगर पालिका द्वारा मोटर जब्ती की सूचना औपचारिक मात्र

 


रेवांचल टाईम्स - नगर पालिका द्वारा समय-समय पर पानी सप्लाई के समय नगर में जो व्यक्ति नलों में मोटर, टुल्लू पंप लगाकर पानी लेते पाए जाने पर मोटर जब्ती एवं जुर्माना व अन्य कार्रवाई करने की आम सूचना शासकीय प्रक्रिया के तहत जरूर प्रसारित की जाती है। परंतु टुल्लू पंप जब्ती करने कार्रवाई में नगर पालिका की कोई रुचि नहीं। सूचना औपचारिक मात्र रह गई।

नगरपालिका का अमीर लोगों को मिल रहा संरक्षण-मिल रही जानकारी अनुसार नगर में नागरिकों के द्वारा कहा जा रहा है नलों में मोटर लगने से पानी नहीं मिल रहा है जिससे लोग पानी के लिए हमेशा परेशान होते हैं। क्या अमीर लोगों को नलों में मोटर लगाकर पानी लेने नगरपालिका का संरक्षण प्राप्त है। क्योंकि नगर पालिका द्वारा अमीर लोगों की मोटर जब्ती की कार्रवाई क्यों नहीं की जाति कारवाई ना करना इससे जान पड़ता है कि नगरपालिका अमीर लोगों को मोटर लगाने संरक्षण दे रखी है।

पानी के लिए छोटे लोग हो रहे परेशान-- नगर पालिका द्वारा पानी सप्लाई के समय नगर में अधिकांश घरेलू नल कनेक्शनों के नलों में टुल्लू पंप मोटर लगाकर लोग पानी लेते हैं।  नगरपालिका के जिम्मेदार अधिकारी, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों को टुल्लू पंप मोटर लगने की जानकारी होते हुए भी टुल्लू पंप लगाने वाले व्यक्ति पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती जिससे नगर में बहुत से घरों में लोगों को नलों से पानी नाम मात्र का या कुछ लोगों को मिलता ही नहीं उसकी वजह नलों में टुल्लू पंप मोटर लगाकर लोग पानी लेते हैं।

No comments:

Post a Comment