BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
"सोचने से कहां मिलते हैं तमन्नाओं के शहर, चलना भी जरूरी है, मंज़िल पाने के लिए" - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, October 13, 2020

"सोचने से कहां मिलते हैं तमन्नाओं के शहर, चलना भी जरूरी है, मंज़िल पाने के लिए"



रेवांचल टाइम्स - म.प्र.डे.राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन नारायणगंज के कौशल उन्नयन ,रोजगार व प्रदान संस्था नारायणगंज के युवा शास्त्र समन्वित कार्यक्रम के माध्यम से  नारायणगंज विकासखंड  के हर वर्ग के युवाओं में बढ़ रही है सुनहरे भविष्य की परिकल्पना, हम सबके लिए सपने देखना जितना आसान होता है, उनको पूरा करने के लिए उन आयामों तक प्रयास करना उतना ही मुश्किल होता है और जब बात हो एक ऐसे क्षेत्र की जहां पर अपने गांव से बाहर आकर भविष्य की बुनियाद को मजबूत करने के लिए सोच पाना ही अपने आप में बहुत बड़ी बात है, आज जब पूरे देश में 17 करोड़ स्किल्ड एवं नॉन स्किल्ड लोग बेरोजगार हैं, ऐसे समय में  मंडला जिले के नारायणगंज ब्लॉक के 9 युवाओं ( 3 युवा, 6 युवतियां) सुरेन्द्र वरकड़े, संतलाल वरकड़े, सीता उइके, निर्मला वरकड़े, नीलम पदम, रामप्यारी मरावी, यशवंती मरकाम, यशवंती उई के, गोपाल राठौर को इस युवा शास्त्र मिशन कार्यक्रम  के माध्यम से गुजरात के कच्छ जिले में "अंजार" में वेलस्पन इंडिया लिमिटेड में टेक्सटाइल डिपार्टमेंट में नौकरी का ऑफर दिया है। जो बच्चे अपने गांव से निकलने के लिए भी ना सोचने में सकुचाते थे, वे आज 1500 किलो मीटर दूर नौकरी के लिए बहुत ही उत्साह के साथ गये हैं, वेलस्पन सिटी को अपने आप में ही एक मिनी इंडिया (mini India) कहना कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी, क्योंकि यहां पर भारत के हर एक राज्य एवं प्रांत से आए हुए लगभग 30,000 कर्मचारी कार्यरत है। ऐसे में मंडला जिले से इन युवाओं का यहां पर रहकर कार्य करना हमारे जिले के अन्य युवाओं को भी प्रेरणा देगा। उल्लेखनीय है कि आजीविका मिशन व प्रदान संस्था ने 15/09/2020 को ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया था, जिसमें ऑनलाइन माध्यम से विकासखंड से लगभग 70 युवाओं की भागीदारी रही थी, प्रथम चरण में इन 9 युवाओं ने जाने की इच्छा जताई जिन्होंने कुशलता पूर्वक कोविड महामारी में रेल यात्रा संबंधित सभी नियमो का पालन करते हुए अपना रोजगार सुनिश्चित किया है, आशा है की आने वाले दिनों में इन बच्चो से प्रेरणा लेकर जिले के अन्य युवा भी कार्यक्रम से जुड़कर व्यवस्थित रोजगार के अवसरों का लाभ ले पाने में सफल होंगे। आजीविका मिशन एवं प्रदान संस्था की ओर से हम सभी रोजगार सहयोगी संस्थाओं का आभार ,ग्रामीण युवाओं के लिए ऐसे सुनहरे अवसर उपलब्ध होते रहें।

No comments:

Post a Comment